---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

बेटे ने मां का गला घोंटा, लाश के टुकड़े किए; कई दिनों तक फ्रिज में रखा, ऐसे हुआ हत्या का खुलासा

Man Kills Mother: 30 साल के एक शख्स ने अपनी मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव के कई टुकड़े किए, फिर उन्हें फ्रिज में कई दिनों तक रखा। पुलिस को घटना की जानकारी से पहले उसने शव के टुकड़ों समेत फ्रिज को नदी में फेंक […]

---विज्ञापन---

Man Kills Mother: 30 साल के एक शख्स ने अपनी मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव के कई टुकड़े किए, फिर उन्हें फ्रिज में कई दिनों तक रखा। पुलिस को घटना की जानकारी से पहले उसने शव के टुकड़ों समेत फ्रिज को नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बेल्जियम के वाल्लून शहर में लीज क्षेत्र के सेराइंग की है।

गिरफ्तार किए जाने के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, महिला का शव टुकड़ों में बंटा हुआ मीयूज नदी के एक किनारे के नाले से बरामद किया गया। पुलिस ने फ्रिज से दो हाथ और दो पैर बरामद किए। पुलिस को महिला का धड़ और सिर दूसरे कंटेनर में मिला, जिसे आरोपी ने नदी में फेंका था।

---विज्ञापन---

शरीर पर बने टैटू से की गई महिला की पहचान

पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान उसके नाखून, ज्वेलरी और उसके शऱीर पर बने टैटू से की गई। उधर, मामले की जांच में जुटी पुलिस को किसी शख्स का फोन आया। फोन करने वाले ने दावा किया कि उसे महिला की हत्या, शव के टुकड़े-टुकड़े करने और शरीर के अंगों को रेफ्रिजरेटर में रखने के बारे में जानकारी मिली है।

जानकारी के आधार पर पुलिस ने बताए गए एड्रेस पर पहुंची और एक घर की तलाशी ली, लेकिन उस समय कोई सबूत नहीं मिला। पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि महिला छुट्टी पर है। वहीं, शव से बरामद कुछ चीजों के बारे में पड़ोसियों से जानकारी ली गई तो घटना का खुलासा हो गया।

---विज्ञापन---

वारदात को अंजाम देने के बाद साउथ कोरिया भाग रहा था आरोप

हत्या की वारदात की जांच में जुटी टीम ने महिला के बेटे की तलाश शुरू की, तो जानकारी मिली कि वह साउथ कोरिया जाने की तैयारी कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को ज़ेवेंतेम के एक होटल में पकड़ लिया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को शुक्रवार को एक जांच मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां उसने अपना जुर्म कबूल लिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हत्या 10 जुलाई को हुई थी। लीज क्षेत्र के सेराइंग में महिला अपने दो बच्चों और पोती के साथ रहती थी। जांच से पता चला है कि कोरोना के बाद महिला अपने बेटे के साथ रहने आई थी। महिला के आने के बाद किसी बात को लेकर मां-बेटे में अक्सर झगड़ा होता रहता था।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 29, 2023 11:05 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola