Somalia Ship Hijack: सोमालिया के समुद्री तट पर एक बार फिर समुद्री लुटेरों की सक्रियता बढ़ गई है. सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास समुद्री लुटेरों ने कैमरून के झंडे वाले कार्गो जहाज M/V LUTUF पर कब्जा कर लिया. जहाज में सवार 10 सदस्यीय क्रू में छह भारतीय नागरिक भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि जहाज पर तुर्की के हथियारों के साथ संचार और सैटेलाइट उपकरण भी मौजूद थे.
रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज को 17 अगस्त को पुंटलैंड के ईयल जिले में मर्राया के पास निशाना बनाया गया. ब्रिटेन के यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने भी समुद्र में एक कार्गो जहाज पर हथियारबंद लोगों के चढ़ने और उसका नियंत्रण अपने हाथ में लेने की सूचना दी थी. शुरुआती जानकारी में कम से कम आठ हथियारबंद लुटेरों के जहाज पर सवार होने की बात सामने आई है.
क्रू में 6 भारतीय भी शामिल
सोमाली अधिकारी के अनुसार, जहाज के 10 सदस्यीय क्रू में छह भारतीयों के अलावा एक तुर्की नागरिक, एक जॉर्जियाई नागरिक और दो सर्बियाई सुरक्षा गार्ड शामिल थे. अपहरण के बाद लुटेरे जहाज को सोमालिया के नूगल तट की ओर ले गए. फिलहाल जहाज, उसके माल और क्रू की स्थिति को लेकर पूरी तस्वीर साफ नहीं है.
निगरानी के लिए तैनात हुए हेलीकॉप्टर और ड्रोन
हाईजैक किए गए जहाज को समुद्री लुटेरे पुंटलैंड के डांगोरोयो जिले में गरमाल के नजदीक ले गए. इसके बाद इलाके में तुर्की के जहाजों की गतिविधियां बढ़ गईं. तुर्की के स्वामित्व वाले दो जहाज वहां पहुंचे, जबकि निगरानी के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन भी तैनात किए गए.
मंगलवार को एक छोटी नाव से दो लोग जहाज तक पहुंचे. बताया जा रहा है कि उन्होंने वहां मौजूद लोगों को खत (Khat) पहुंचाया. बता दें कि खत सोमालिया में इस्तेमाल किया जाने वाला एक तरह का उत्तेजक पदार्थ है. नाव के वापस लौटने के कुछ ही देर बाद इलाके में हवाई हमला हुआ. इस हमले में चार लोगों की मौत और दो के घायल होने की सूचना सामने आई है.
अदन की खाड़ी में एक और जहाज हुआ हाईजैक
सोमालिया के तट पर हाईजैक की घटना के बीच अदन की खाड़ी से भी एक और जहाज को कब्जे में लिए जाने की खबर सामने आई है. गुरुवार को छह हथियारबंद लोग Seamull नाम के टैंकर पर सवार हो गए. यह जहाज SIBU 1 के नाम से भी जाना जाता है और अमेरिका की प्रतिबंधित सूची में शामिल है.
यूरोपीय संघ के Maritime Security Centre – Indian Ocean के अनुसार, हथियारबंद लोगों ने जहाज का नियंत्रण अपने हाथ में लेने के बाद उसके चालक दल को सोमालिया की दिशा में आगे बढ़ने के लिए मजबूर किया. इस घटना ने क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ा दी है.
यह भी पढ़ें- जिस देश के लिए दांव पर लगाई जान, अब वही निकाल रहा बाहर; कहानी अल-कायदा में घुसपैठ करने वाले जासूस की
अमेरिका ने पिछले साल Seamull को ईरान से जुड़े कथित ‘शैडो फ्लीट’ का हिस्सा बताते हुए प्रतिबंधों के दायरे में रखा था. अमेरिकी आरोपों के मुताबिक, इस नेटवर्क से जुड़े जहाजों का इस्तेमाल प्रतिबंधों से बचते हुए ईरानी तेल के कारोबार और परिवहन के लिए किया जाता रहा है.
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
1 hr agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
2 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
4 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
5 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
5 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
7 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
8 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
10 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
10 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines