तुर्की के हथियारों से भरा कार्गो शिप किया हाईजैक, अगवा किए क्रू में 6 भारतीय; सोमालिया में हुई घटना

तुर्की के हथियारों से भरा कार्गो शिप को सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास 8 समुद्री लुटेरों ने हाईजैक कर लिया. घटना के चार दिन बार भी अगवा किए गए 10 सदस्यीय क्रू में शामिल 6 भारतीय नाविकों का सुराग नहीं मिल पाया है. जहाज पर तुर्की के सैन्य ट्रेनिंग सेंटर के लिए हथियार, सैटेलाइट और संचार उपकरण भेजे जा रहे थे.

Somali pirates, cargo ship hijacking, Indian sailors held hostage, Turkish arms ship, Somalia Puntland coast

प्रतीकात्मक तस्वीर

सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास 8 समुद्री लुटेरों ने चार दिन पहले कैमरून के झंडे वाले एक कार्गो जहाज ‘M/V LUTUF’ पर धावा बोलकर उसे अपने कब्जे में ले लिया और नुगाल तट की ओर मोड़ दिया. सोमालिया के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि चार दिन पहले यह घटना पुंटलैंड के एइल जिले में मर्राया तट से करीब 3.5 नॉटिकल मील दूर हुई. माना जा रहा है कि यह वही लुटेरा गिरोह है जिसने इसी साल 26 अप्रैल को ‘M/V Sward’ जहाज का अपहरण किया था. जहाज पर तुर्की के आधुनिक हथियार, सैटेलाइट और संचार उपकरण लदे हुए थे.

विज्ञापन

मोगादिशु जा रहा था हथियारों का जखीरा

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि यह जहाज ‘पोलर मूवमेंट शिपिंग’ कंपनी का है. इस पर लदे हथियार और उपकरण सोमालिया की राजधानी मोगादिशु स्थित तुर्की के मिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर के लिए ले जाए जा रहे थे. जहाज पर सवार 10 लोगों के दल में 6 भारतीय, 1 तुर्की नागरिक, 1 जॉर्जियाई और 2 सर्बियाई सुरक्षा गार्ड शामिल हैं. घटना के बारे में तुर्की के अधिकारियों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

विज्ञापन

ड्रोन से निगरानी और हवाई हमला

घटना के बाद तुर्की के दो जहाज, हेलीकॉप्टर और ड्रोन इलाके की निगरानी में जुट गए हैं. बताया जा रहा है कि मंगलवार को एक छोटी नाव के जरिए लुटेरों तक नशीला पदार्थ ‘खत’ पहुंचाया गया था. नाव के तट पर लौटते ही उस पर हवाई हमला हुआ, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 2 घायल हो गए. हालांकि, यह हमला किसने किया और क्या मारे गए लोग लुटेरे थे, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.

विज्ञापन

फिलहाल घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी जहाज की लोकेशन और भारतीय नाविकों समेत सभी क्रू मेंबर्स की स्थिति के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है. तुर्की सरकार की तरफ से भी अभी तक कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ