Soldier shot wife: एक सैनिक ने गोली मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। फिर उसकी लाश को नाले में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस और परिजन को गुमराह करने के लिए फेसबुक पर अपनी पत्नी की फोटो डालकर उसे लापता बता दिया। मामला अलास्का का है। पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में आरोपी सैनिक को गिरफ्तार कर लिया है।
न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, एंकोरेज पुलिस विभाग ने कहा कि आरोपी सैनिक की पहचान जेरियस हिल्डाब्रांड (21) के रूप में की गई है। आरोप है कि उसने गोली मारकर अपनी 21 साल की पत्नी सारिया हिल्डाब्रांड की हत्या कर दी। मामले में आरोपी सैनिक के खिलाफ हत्या और सबूतों के साथ छेड़छाड़ समेत बलात्कार का आरोप लगाया गया है।
अपार्टमेंट के पास नाले से पुलिस ने बरामद किया शव
रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी सैनिक हिल्डाब्रांड सेकंड इन्फैंट्री ब्रिगेड कॉम्बैट टीम का सदस्य है। उसने 7 अगस्त को अपनी पत्नी सारिया के लापता होने की सूचना दी। एंकरेज डेली न्यूज ने पुलिस घटना की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि वह गुरुवार को दंपति के एंकरेज अपार्टमेंट के पास 4 बाई 5 फुट के नाले से सारिया का शव बरामद किया, जिसकी बाईं कनपटी पर गोली लगी थी।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी सैनिक ने अपनी पत्नी के शव मिलने और गिरफ्तारी से 48 घंटे पहले फेसबुक पोस्ट पर लिखा था कि मेरी लापता पत्नी के बारे में लेटेस्ट इन्फॉर्मेंशन शेयर करें। हिल्डाब्रांड ने बुधवार रात फेसबुक पर अपनी पत्नी की फोटो पोस्ट की थी और तस्वीर के ऊपर ‘लापता’ होने की जानकारी दी थी।
मृतका सारिया की मां ने दी ये जानकारी
सरिया की मां मेरेडिथ बार्नी ने शुक्रवार को एंकरेज डेली न्यूज को बताया कि ये जानते हुए भी कि सारिया मर चुकी है, आरोपी दामाद मेरी बेटी की तलाश में मेरे साथ घंटों घूमता रहा। उसने कई बार मुझसे झूठ बोला और ऐसा दिखाने की कोशिश की कि वो सारिया को लेकर काफी चिंतित है।
आरोपी सैनिक ने पुलिस को क्या जानकारी दी?
जब हिल्डब्रांड ने सोमवार को अपनी पत्नी के लापता होने की सूचना दी, तो उसने पुलिस को बताया कि वह और सारिया रविवार यानी 6 अगस्त को दोस्तों के साथ शहर में अपना जन्मदिन मनाने के बाद लगभग 2 बजे घर लौटे। हिल्डाब्रांड ने दावा किया कि सारिया एक स्थानीय रेस्तरां में अपनी दूसरी नौकरी के लिए 6 अगस्त को सुबह 9 बजे से 10 बजे के बीच चली गई। उसने बताया कि सारिया अलास्का नेशनल गार्ड के साथ काम करती थी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी सैनिक ने कहा कि उसकी पत्नी काम पर चली गई थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि उसने अपना फोन अपार्टमेंट में छोड़ दिया लेकिन अपना पर्स ले गई थी। उसने बताया कि देर शाम के बाद उसकी पत्नी घर नहीं लौटी।
36 घंटे बाद पत्नी के लापता होने की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा
सरिया को आखिरी बार देखे जाने के करीब 36 घंटे बाद आखिरकार आरोपी सैनिक ने पुलिस से संपर्क किया और पुलिस को बताया कि उसे उम्मीद थी कि वो अपनी पत्नी को ढूंढ लेगा। उधर, पुलिस ने जब आरोपी के घर पहुंची तो रसोई में दो पिस्तौलें देखीं। एक बंदूक पूरी तरह भरी हुई थी, जबकि दूसरी में एक भी गोली नहीं थी।
बाद में जांचकर्ताओं को बाथटब और कुछ फर्शों पर खून के सबूत भी मिले। पुलिस के मुताबिक, खून के धब्बों को साफ करने की कोशिश की गई थी। पुलिस को दंपत्ति के अपार्टमेंट के पास एक पगडंडी पर खून से सना कूड़े का डिब्बा भी मिला। जब पड़ताल का दायरा बढ़ाया गया तो नाले के पास सारिया के होने की जानकारी मिली।
सारिया की मां के मुताबिक, उनकी बेटी की शादी दिसंबर 2022 में हुई थी। वो अपने पति के साथ रहने के लिए करीब छह महीने पहले यूटा से अलास्का चली गई थी।
संबंधित खबरें
भारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
4 mins ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
2 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
9 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
10 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
18 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
20 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
21 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 day agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
1 day agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines