Solar Storm In Outer Space : आउटर स्पेस में शुक्रवार को एक बेहद शक्तिशाली सोलर स्टॉर्म यानी सौर तूफान आने की आशंका है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह तूफान आया तो ऐसा 20 साल में पहली बार होगा। अमेरिका में द नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) ने गुरुवार को एक गंभीर जियोमैग्नेटिक स्टॉर्म वॉच को लेकर चेतावनी जारी की थी। बता दें कि साल 2005 के बाद से पहली बार ऐसा अलर्ट जारी हुआ है।
NOAA के अधिकारियों का कहना है कि सूर्य के एटमॉस्फेयर से मैटर और मैग्नेटिक फील्ड का एक्सपल्शन धरती वासियों के लिए समस्याएं खड़ी कर सकता है। इसका स्पेस वेदर प्रिडिक्शन सेंटर सोलर फ्लेयर्स और कोरोनल मास इजेक्शंस की एक सीरीज को देखते हुए सूर्य पर नजर रखे हुए है। इस सीरीज की शुरुआत 8 मई को हुई थी। इनमें से कम से कम 5 फ्लेयर ऐसी थीं जिनके बारे में लग रहा है कि वह धरती की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
शानदार नजारे भी दिख सकते हैं
अलर्ट में कहा गया है कि सोलर स्टॉर्म जीपीएस जैसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में बाधा पहुंचा सकता है और पावर ग्रिड के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा मोबाइल नेटवर्क भी ठप हो सकता है। इसके अलावा अमेरिका के बड़े हिस्से में ऑरोरा की स्थिति भी बन सकती है। ऑरोरा रोशनी का एक शानदार नजारा होता है। अलर्ट जारी होने से पहले बुधवार को सूर्य से कई बड़े प्लाज्मा विस्फोट देखे गए थे। इसके बाद चेतावनी जारी हुई।
रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिकी एजेंसी के अलर्ट में कहा गया है कि यह जियोमैग्नेटिक तूफान धरती की सतह और नियर अर्थ ऑर्बिट में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर असर डाल सकता है। इससे कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिक पावर ग्रिड, नेविगेशन, रेडियो और सैटेलाइट ऑपरेशंस में समस्या आ सकती है। कुछ जगहों पर इस सोलर स्टॉर्म की वजह से इंटरनेट भी बंद हो सकता है। बता दें कि NOAA ने इस तूफान को लेकर अलर्ट के स्तर को मध्यम से गंभीर कर लिया है।
ये भी पढ़ें: लंदन के क्लब में अब तक थी सिर्फ पुरुषों को अनुमति, 193 साल बाद मिली महिलाओं को एंट्री
ये भी पढ़ें: शुक्र पर एक साल से लंबा होता है एक दिन, जानें Venus के बारे में हैरान कर देने वाले Facts
ये भी पढ़ें: F-15 Eagle फाइटर जेट की स्पीड है 3017 Km/h… दुनिया के 10 सबसे तेज लड़ाकू विमान
ये भी पढ़ें: Google Maps के 5 बेस्ट फीचर्स, नहीं जानते तो जान लीजिए, लाइफ हो जाएगी बेहद आसान
संबंधित खबरें
सऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
3 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
4 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
5 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
5 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
9 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
10 hrs agoLIVE: प्रदूषण पर सख्ती, GRAP-1 के तहत 1 नवंबर से वाहनों पर कड़े प्रतिबंध
12 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
13 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
13 hrs agoफ्रांस में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, मैक्रों सरकार ने भी लिया बड़ा फैसला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines