Massive Solar Storm May Hit to Earth: सूर्य ने भीषण विस्फोट होने वाला है, जिससे भयंकर सौर तूफान आएगा, जो धरती से टकराकर तबाही मचा सकता है। अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने एक अलर्ट दुनिया के लिए जारी किया है। वैज्ञानिकों की चेतावनी है कि सूर्य में कभी भी विस्फोट हो सकता है, जिससे उठा तूफान धरती से टकराया तो इससे धरती का चुंबकीय क्षेत्र गड़बड़ा जाएगा। परिणामस्वरूप रेडियो ब्लैकआउट, इलेक्ट्रिसिटी ब्लैकआउट होने के आसार हैं। मोबाइल, कंप्यूटर, इंटरनेट सर्विस ठप हो सकती हैं। धरती पर, समुद्र में तूफान उठने और भूकंप आने का खतरा भी मंडरा रहा है।
क्या भारत पर भी पड़ेगा असर?
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) सूर्य में होने वाली गतिविधियों और सोलर एक्टिविटीज पर लद्दाख में बने अपने सेंटर से नजर रखता है। सेंटर से मिले ताजा अपडेट के अनुसार, सूर्य में भीषण विस्फोट होने वाला है, इसलिए इंडियन सैटेलाइट की निगरानी करना जरूरी है, क्योंकि सौर तूफान से इन्हें नुकसान पहुंच सकता है। अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने भी चेतावनी दी है कि सौर तूफान भारत पर असर डाल सकता है। भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान की निदेशक डॉ. अन्नपूर्णी सुब्रमण्यन के अनुसार, कणों, ऊर्जा, चुंबकीय क्षेत्रों और पदार्थों के मिश्रण से उत्पन्न हुई गर्मी के कारण सूर्य में विस्फोट होता है। विस्फोट के बाद 250 से 3000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाला सौर तूफान उठता है, जो धरती के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
उत्तरी गोलार्ध में दिखेगा अरोरा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर महीने की शुरुआत ही सौर तूफान के साथ हुई। सूर्य की सतह पर 2 भीषण विस्फोट हुए। इन दोनों सोलर फ्लेयर्स को वैज्ञानिकों ने X7 और X9 नाम दिए। सूर्य में होने वाले विस्फोट होने की स्थिति को कोरोनल मास इजेक्शन (CME) कहते हैं। 7 साल बाद सूर्य में सबसे शक्तिशाली विस्फोट हुआ है, जिसे X9 नाम दिया गया है। यह दोनों सौर तूफान धरती की ओर बढ़ रहे हैं और इनकी गर्मी से सूर्य में एक और विस्फोट होने की आशंका है। इस विस्फोट से उठने वाला तूफान जियोमैग्नेटिक तूफान या स्ट्रोम (G3) कहलाएगा। G3 तूफान धरती के चारों ओर परिक्रमा कर रहे सैटेलाइट को प्रभावित कर सकता है। इस सौर तूफान से उत्तरी गोलार्ध में अरोरा (आसमान से रंगबिरंगा लाइट शो) भी देखने को मिल सकता है।
संबंधित खबरें
सऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
4 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
5 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
6 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
6 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
10 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
11 hrs agoLIVE: कश्मीर मैराथन में भाग लेने को देशभर के खिलाड़ी आमंत्रित: CM अब्दुल्ला
13 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
14 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
14 hrs agoफ्रांस में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, मैक्रों सरकार ने भी लिया बड़ा फैसला
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines