Social worker sexually abusing minor boy 13: अमेरिका के ओहियो राज्य की एक सामाजिक कार्यकर्ता पर 13 साल के नाबालिग लड़के का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। जब इस बारे में खुलासा हुआ था तो वह लड़के के घर पर बंदूक के साथ पहुंची और लड़के और उसकी मां पर उसकी जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया और कथित तौर पर किशोर की मां को जान से मारने की धमकी दी।
ओहिआ के माउंट स्टर्लिंग की 24 वर्षीय पेटन शायर्स पर 6 अक्टूबर को एक नाबालिग के साथ गैरकानूनी यौन आचरण का आरोप लगाया गया था, उसने कथित तौर पर लड़के की मां और कोलंबस जासूसों के साथ कॉल के दौरान अपने परेशान करने वाले व्यवहार को स्वीकार किया था। लेकिन शाम करीब साढ़े पांच बजे शायर्स और अधिक मुसीबत में फंस गई। डब्ल्यूबीएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को जब वह बंदूक के साथ किशोर के घर पहुंची थी और यह कैमरे में कैद हो गया था।
पीड़ित की मां और खुद को मारने की दी धमकी
अधिकारियों ने शायर्स को अपने सिर पर बंदूक तानकर और ट्रिगर पर उंगली रखकर बैठे हुए पाया और चिल्लाते हुए कि वह खुद को मारने जा रही थी, आउटलेट ने अदालत के रिकॉर्ड का हवाला देते हुए बताया। लड़के की मां ने कथित तौर पर अधिकारियों को बताया कि शायर्स ने उसे फोन किया और कहा कि वह उसे मारना चाहती है, फिर अपनी जान ले लेगी क्योंकि उसने और उसके बेटे ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है।
पीड़ित को धमकाने का लगा आरोप
शायर्स पर अपराध पीड़ित को डराने-धमकाने आरोप लगाया गया है। लड़के की मां ने कथित तौर पर अपने बेटे और शायर्स के बीच अनुचित टेक्स्ट मैसेज को पढ़ा था। इसके बाद संदेह के आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच अधिकारियों को कथित तौर पर लड़के और शायर्स के यौन संपर्क के फुटेज मिले। जब उन्होंने लड़के का पूछताछ की तो उसने कथित तौर पर सितंबर में कम से कम दो मौकों पर उसके साथ यौन संबंध बनाने की बात स्वीकार की। इस मामले में आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। छह नवंबर को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
संबंधित खबरें
कब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
35 mins agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
3 hrs agoLIVE: 200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में नोरा फतेही को नया समन जारी
6 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
6 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
7 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
19 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
23 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 day agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines