सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर MC Diegun Md की मौत, वीडियो बनाते हुए तालाब में डूबे

Diego santos drowns in reservoir: 20 वर्षीय सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर Diego Kaua Oliveira Santos की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। इंस्टाग्राम पर उनके एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उन्हें लोग MC Diegun Md के नाम से जानते हैं।

Diego Kaua

Diego Kaua

विज्ञापन

Diego santos drowns in reservoir: ब्राजील के सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर MC Diegun Md की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। वे ब्राजील में एक तालाब के पास अपने दोस्तों के साथ वीडियो बना रहे थे जब अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे तालाब में जा गिरे। 20 वर्षीय एमसी का नाम Diego Kaua Oliveira Santos था। सोशल मीडिया पर उन्हें लोग MC Diegun Md के रूप में जानते हैं। वह सिंगर और म्यूजिक म्यूजिक कंपोजर थे।

विज्ञापन

Diego के भाई ने सोशल मीडिया पर की उनकी मौत की पुष्टि

Diego के भाई ने सोशल मीडिया पर उनकी मौत की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हादसे के कुछ घंटों बाद Diego का शव बरामद हो गया है, अब वह हमारे बीच नहीं रहा आप लोगों का हमेशा उसे सपोर्ट मिला, इसके लिए शुक्रिया। उधर, पुलिस के अनुसार मामले में संदिग्ध मौत मानकर जांच की जा रही है। मौके पर मौजूद Diego के दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था वह बह गया और प्राथमिक जांच में डूबने से उसकी मौत होने की आशंका है।

Diego के इंस्टाग्राम पर करीब 1.28 लाख फॉलोअर्स

पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस Diego के भाई और अन्य परिजनों से बयान लेकर मामले में आगे की जांच में जुटी है। Diego के इंस्टाग्राम पर करीब 1.28 लाख फॉलोअर्स हैं। अक्सर Diego अपनी वीडियो को लेकर यंगस्टर्स के बीच चर्चा का विषय रहते थे। उनकी मौत बाद उनके फॉलोअर्स काफी दुखी हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ