भयंकर बर्फीले तूफान की दस्तक, इमरजेंसी घोषित, 1800 उड़ानें रद्द… अमेरिका में ठंड से जानें कैसे हैं हालात?

US Winter Storm: अमेरिका में बर्फीले तूफान डेविन के कारण न्यूयॉर्क समेत कई बड़े शहर भीषण ठंड की चपेट में हैं. पूरे के पूरे शहर बर्फ की चादर से ढके हैं. सड़कों, घरों और गाड़ियों पर 5 से 6 इंच मोटी बर्फ की परत जमा है. मौसम विभाग में भारी बर्फबारी और बर्फीले तूफान का अलर्ट जारी करते हुए इमरजेंसी की घोषणा कर दी है.

Snow Storm in America

अमेरिका में बर्फीले तूफान और बर्फबारी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है.

US Snow Storm Update: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. मिडवेस्ट से नॉर्थ ईस्ट अमेरिका तक स्नो स्टॉर्म की चपेट में है. शहर, सड़कें, घर बर्फ की मोटी चादर से ढके हैं. बर्फीले तूफान और बर्फीली बारिश से सड़कों पर फिसलन है. नेशनल वेदर सर्विस (NWS) ने विंटर स्टॉर्म ‘डेविन’ को लेकर चेतावनी जारी करते हुए न्यूयॉर्क समेत कई शहरों में इमरजेंसी की घोषणा कर दी है और लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी है.

विज्ञापन

सड़कों पर बिछी बर्फ की मोटी चादर

नेशनल वेदर एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार सर्दियों का सबसे भीषण बर्फीला तूफान आया है, जिससे न्यूयॉर्क सिटी (NYC) और इसके आस-पास के इलाकों में 2 से 8 इंच मोटी बर्फ की परत बिछा दी है. कहीं-कहीं 10 इंच मोटी परत जमा है. न्यू जर्सी, कनेक्टिकट, पेंसिल्वेनिया में तूफानी हवाएं चलने से पेड़ गिर गए और बिजली की तारें टूटने से इलेक्ट्रिसिटी शटडाउन हो गया है. मिशिगन, पेंसिल्वेनिया में फ्रीजिंग रेन और स्नोफॉल से सड़कों पर 10 से 12 इंच मोटी बर्फ की परत जमा है और सड़कें भी फिसलन भरी हैं.

विज्ञापन

कई एयरपोर्ट पर फंसे हैं हजारों लोग

नेशनल वेदर एजेंसी ने न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में भारी बर्फबारी के साथ तूफानी हवाएं चलने का अलर्ट देकर इमरजेंसी घोषित कर दी है. जॉन एफ. कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, ला गार्डिया एयरपोर्ट और डेट्रॉइट मेट्रोपॉलिटन वेन काउंटी एयरपोर्ट समेतट देशभर के कई एयरपोर्ट पर लोग फंसे हुए हैं. 1800 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं औरी 22000 से ज्यादा फ्लाइट लेट हैं. सड़कों पर फिसलन होने की वजह से लोग एयरपोर्ट से निकलकर ड्राइविंग करने से बच रहे हैं, इसलिए एयरपोर्ट के अंदर ही डेरा डाले हुए हैं.

इन शहरों में बर्फीले तूफान की दस्तक

नेशनल वेदर एजेंसी के अनुसार, पूरे नॉर्थ ईस्ट अमेरिका में 27 दिसंबर के लिए अलर्ट और इमरजेंसी रहेगा, क्योंकि एक शक्तिशाली बर्फीला तूफान ईस्ट कोस्ट की ओर बढ़ रहा है, इसलिए वेस्ट कोस्ट से लेकर उत्तर-पूर्व और अलास्का तक तूफान आने की चेतावनी रहेगी. कैलिफोर्निया, नेवाडा, इडाहो, व्योमिंग, कोलोराडो, पेन्सिलवेनिया, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, अलास्का, कनेक्टिकट, वाशिंगटन, ओरेगन, मोंटाना, यूटा, मिनेसोटा, विस्कॉन्सिन, मिशिगन, ओहियो, वेस्ट वर्जीनिया, मैरीलैंड, वर्जीनिया, डेलावेयर और मैसाचुसेट्स, उत्तर-पूर्वी न्यू जर्सी, पेन्सिलवेनिया के कुछ इलाकों और दक्षिण-पूर्वी न्यूयॉर्क में भारी बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ