हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

रोड एक्सीडेंट, अमेरिका में इलाज फिर भी कोमा से क्यों बाहर नहीं आ पाए स्लीपिंग प्रिंस 'अल वलीद बिन खालिद'

Sleeping Prince Brain Injury Inside Story: सऊदी अरब के स्लीपिंग प्रिंस ‘अल वलीद बिन खालिद’ ने 36 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। 2005 में उनका एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद वे 20 सालों तक कोमा में थे। आइए जानते हैं आखिर क्यों इतने सालों तक कोमा में कोई क्यों रहता है और क्या इस स्थिति से कोई रिकवर हो सकता है।

विज्ञापन

Sleeping Prince Brain Injury Inside Story: सऊदी अरब के स्लीपिंग प्रिंस के नाम से मशहूर राजकुमार ‘अल वलीद बिन खालिद’ ने 19 जुलाई को अंतिम सांस ली। आज उनका अंतिम संस्कार होगा। उन्हें रियाद में इमाम तुर्की बिन अब्दुल्ला मस्जिद में प्रार्थना के बाद सुपुर्दे-खाक किया जाएगा। इस बारे में उनके पिता, प्रिंस खालिद बिन तलाल अल सऊद, ने खुद एक्स पर पोस्ट कर बताया है।

बता दें कि प्रिंस अल वलीद का साल 2005 में महज 15 साल की उम्र में भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद उन्हें अमेरिका में प्राथमिक इलाज दिया गया और फिर सऊदी शिफ्ट करवाया गया। इस एक्सीडेंट में प्रिंस के सिर पर गंभीर चोट लगी थी, जिस वजह से वे पिछले 20 सालों से कोमा में थे। एक्सीडेंट में उन्हें सीवियर ब्रेन हेमोरेज होता है, जिससे उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग हुई थी।

कैसे कोई 20 सालों तक कोमा में रहता है?

प्रिंस को ब्रेन हेमोरेज के साथ इंटरनल ब्लीडिंग हुई थी, जिस वजह से वह कोमा में चले गए थे। भुवनेश्वर के केयर अस्पताल के सीनियर न्यूरोसर्जन और कंसल्टेंट डॉक्टर आत्मरंजन दास बताते हैं कि ब्रेन हेमोरेज के 2 प्रकार होते हैं, मगर रोड एक्सीडेंट में तीन तरह के हेमोरेज होते हैं, जिसमें हेड ट्रॉमा के अंदर इंटरनल इंजरी शामिल होती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी सेना के अधिकारी को BLA ने बम से उड़ाया, सामने आया वीडियो

इसके बाद कोमा में जाने की स्थिति या मृत्यु हो सकती है। प्रिंस को कोमा हुआ था। दरअसल, कोमा की स्थिति में ब्रेन डेड हो जाता है, ऐसी स्थिति एक्सीडेंट में होती है। अगर कोई कोमा में गया है, तो वह 2 दिन, 2 हफ्ते, 2 साल या उससे ज्यादा समय के लिए भी कोमा में रह सकता है। 20 साल का अंतराल बहुत रेयर केस में होता है और इससे वापिस लौटना मुश्किल होता है।

विज्ञापन

क्या है कारण?

कोमा में रहने के कई कारण प्रकार हो सकते हैं, मगर रोड एक्सीडेंट की स्थिति में सीवियर ब्रेन इंजरी से इंटरनल ब्लीडिंग कोमा का मुख्य कारण है। एक्सीडेंट के बाद ब्रेन तक सही तरीके से ऑक्सीजन सप्लाई नहीं हो पाती है। इसके अलावा, कई बार हेमोरेज होने के बाद दिमाग के अंदर इंफेक्शन भी हो जाता है, जिस वजह से कोमा होता है।

क्या रिकवरी मुमकिन है?

डॉक्टर दास के मुताबिक, रोड एक्सीडेंट में सिर पर चोट लगने के बाद एक गोल्डन टाइम होता है, जिसे कहा जाता है कि इस समय में मरीज की जान और गंभीर स्थिति से बचाव किया जा सकता है। मगर जब भी समय ज्यादा हो जाए, तो उसके बाद इलाज होता है लेकिन जान बचाना मुश्किल हो जाता है। साथ ही, कोमा अगर लंबे समय तक रहता है, तो इससे हालत और नाजुक हो जाती है, जिस वजह से मौत होने की संभावना अधिक रहती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- मशहूर ‘स्लीपिंग प्रिंस’ का निधन, 20 साल से कोमा में क्यों थे सऊदी अरब के बिन खालिद?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola