Somalia Terrorist Attack: सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। यहां समुद्र के किनारे एक होटल में इस्लामिक अल-शबाब आतंकवादियों ने शुक्रवार की रात हमला कर दिया। करीब छह घंटे तक सुरक्षाबल के जवानों और आतंकियों के बीच फायरिंग चली। इस दौरान छह नागरिक, तीन जवान समेत 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हुए। अलकायदा से जुड़े जिहादी संगठन अल शबाब ने हमले की जिम्मेदारी ली है। सुरक्षा बलों ने होटल को सील कर दिया है।
शनिवार को पुलिस ने बताया कि अल-कायदा से जुड़े जिहादी 15 से अधिक वर्षों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थित संघीय सरकार के खिलाफ विद्रोह कर रहे हैं। अक्सर होटलों को निशाना बनाते हैं, जो सोमाली संभ्रांत नागरिकों और विदेशी अधिकारियों की मेजबानी करते हैं।
रात दो बजे तक चली फायरिंग
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम आतंकियों ने पर्ल बीच होटल पर हमला किया। हमले में कुल 9 लोग मारे गए। इनमें तीन सुरक्षाबल के जवान शामिल हैं। 10 अन्य घायल हो गए। करीब दो बजे तक फायरिंग चली। सभी आतंकी मारे गए। सुरक्षा बल के जवान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित 84 लोगों को बचाने में कामयाब रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा- विस्फोट के बाद जमकर हुई गोलीबारी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लीडो समुद्र तट पर स्थित होटल में गोलियों और विस्फोटों की आवाज देर रात सुनाई देती रही। प्रत्यक्षदर्शी अब्दिरहीम अली ने बताया कि मैं पर्ल बीच रेस्तरां के पास था जब इमारत के सामने भारी विस्फोट हुआ। मैं भागने में कामयाब रहा लेकिन बाद में भारी गोलाबारी हुई और सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे।
यासीन नूर रेस्तरां में थे और उन्होंने बताया कि होटल लोगों से भरा हुआ था, क्योंकि इसे हाल ही में बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मैं चिंतित हूं क्योंकि मेरे कई सहयोगी वहां गए थे और उनमें से दो अपने फोन का जवाब नहीं दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
1 hr agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
5 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
7 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
8 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
10 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
19 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines