---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

अमेर‍िका ने रखा 83 करोड़ का इनाम, हज पहुंचा तो लोग लगा रहे गले, जाने कौन है ये मोस्‍ट वॉन्‍टेड ‘आतंकी’

Sirajuddin Haqqani: तालीबानी चीफ सिराजुद्दीन हक्कानी सालों बाद अफगानिस्तान से बाहर निकला है। UNSC द्वारा ट्रैवल बैन हटने के बाद हक्कानी ने हज यात्रा का रुख कर लिया है। तो आइए जानते हैं कि अमेरिका का ये मोस्ट वॉन्टेड आतंकी आखिर कौन है?

Sirajuddin Haqqani: दुनिया में खूंखार आतंकियों की फेहरिस्त तो काफी लंबी है। मगर इस लिस्ट में एक नाम अक्सर चर्चा में रहता है और वो है सिराजुद्दीन हक्कानी का। जी हां, सिराजुद्दीन हक्कानी को अमेरिका के मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों में गिना जाता है। जिसपर अमेरिका ने करोड़ों रुपए का इनाम घोषित किया है।

---विज्ञापन---

UNSC ने हटाया ट्रैवल बैन

---विज्ञापन---

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने सिराजुद्दीन हक्कानी पर से ट्रैवल बैन हटा दिया है। दो दिन पहले हटी इस पांबदी के बाद हक्कानी ने हज यात्रा करने का प्लान बनाया और इसी सिलसिले में वो संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE पहुंच चुका है। बता दें कि अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद से ही UNSC ने हक्कानी के विदेश जाने पर प्रतिबंध लगाया था।

अमेरिका ने घोषित किया 83 करोड़ का इनाम

---विज्ञापन---

सिराजुद्दीन हक्कानी की क्राइम हिस्ट्री काफी लंबी है। पाकिस्तान में पला-बढ़ा हक्कानी हमेशा से अफगानिस्तान में छिड़े गृह युद्ध को हवा देता रहा है। सिराजुद्दीन हक्कानी को तालीबान का मुखिया कहा जाता है। 2010 के दौरान अमेरिका में हुए कई आतंकी हमलों के पीछे सिराजुद्दीन हक्कानी का हाथ बताया जाता था। जिसके बाद अमेरिका ने हक्कानी पर 83 करोड़ का इनाम घोषित किया था। तभी से सिराजुद्दीन हक्कानी का नाम अमेरिका के मोस्ट वॉन्टेड आंतकियों में शामिल हो गया।

---विज्ञापन---

अफगानिस्तान पर किया कब्जा

कई दशकों के गृह युद्ध के बाद अगस्त 2021 में तालीबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया। ऐसे में अफगानिस्तान की बागडोर हक्कानी के हाथों में आ गई। अफगानिस्तान में तालीबान की सरकार बनाने के बाद सिराजुद्दीन हक्कानी को वहां का गृह मंत्री नियुक्त किया गया। हालांकि इस घटना के बाद UNSC ने भी हक्कानी पर ट्रैवल बैन लगा दिया। तब से हक्कानी अफगानिस्तान में था और उसने कोई भी विदेश यात्रा नहीं की।

---विज्ञापन---

UAE के राष्ट्रपति से की मुलाकात 

हालांकि 2 दिन पहले UNSC ने हक्कानी का ट्रैवल बैन हटा दिया। जिसके बाद हक्कानी हज यात्रा करने UAE जा पहुंचा है। हज यात्रा के दौरान हक्कानी के साथ तालीबान के खुफिया प्रमुख और मौलवी अनस हक्कानी भी मौजूद हैं। UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद ने भी हक्कानी से मुलाकात की है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 10, 2024 11:13 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola