Massive Sinkhole Opens Up On Road : साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में गुरुवार को कुछ ऐसा हो गया जिसने सबको हैरान कर दिया है। यहां के सियोडेमन जिले में एक व्यस्त सड़क पर अचानक गड्ढा हो गया। इस गड्ढे में एक एसयूवी गिर गई जिसमें 2 बुजुर्ग लोग सवार थे। इनमें से एक महिला और एक पुरुष था। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों को गंभीर चोट आई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी कार अचानक हुए गड्डे में एक ओर से पलट गई। अचानक धरती फटने की इस घटना ने इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया जिससे कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की समस्या भी पैदा हो गई।
इस घटना की तस्वीरें और वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इनमें देखा जा सकता है कि किस तरह बीच सड़क पर हुए गड्ढे में एक पूरी की पूरी एसयूवी गिरी हुई है। सुबह करीब 11.20 बजे हुई इस घटना ने शहर में कुछ समय के लिए हालात तनावपूर्ण कर दिए थे। अधिकारियों ने इलाके में छानबीन शउरू कर दी है और जहां पर यह गड्ढा हुआ है वहां लोगों के आने-जाने पर भी रोक लगा दी गई है। बता दें कि साउथ कोरिया में इस तरह के गड्ढों (सिंकहोल्स) का होना नई बात नहीं है। साल 2019 से जून 2023 के बीच अचानक जमीन फटने और गड्ढा होने के यहां कम से कम 879 केस सामने आए हैं।
ये भी पढ़ें: भारत में भी मिलेगा फ्लाइट में इंटरनेट! हाईटेक काम कर रहा ISRO
मलेशिया में हुए सिंकहोल में गिरी भारतीय टूरिस्ट
बीते दिनों मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में भी ऐसी ही घटना हुई थी। वहां बने सिंकहोल में एक भारतीय टूरिस्ट गिर गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार 48 साल की चित्तूर की रहने वाली विजयलक्ष्मी फुटपाथ पर चल रही थीं जब यह घटना हुई। इस दौरान उनका पति और बेटा तो बच गया था लेकिन वह अंडरग्राउंड सीवर में गिर गई थीं। उन्हें बचाने के लिए अधिकारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन की शुरुआत की थी जो अब भी जारी है। अभी तक विजयलक्ष्मी का कुछ पता नहीं चला है। मामले में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश नॉन-रेजीडेंड तेलुगु सोसायटी से सर्च ऑपरेशन में मदद की अपील भी की है।
ये भी पढ़ें: क्या आतंकवादियों का फेवरिट ऐप है टेलीग्राम? उठे कई बड़े सवाल
ये भी पढ़ें: अब चांद पर भी मिलेगा 4G नेटवर्क! नासा ने मिलाया नोकिया से हाथ
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
43 mins agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 hr agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
9 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
11 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
12 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
15 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
17 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
17 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines