सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की सैलरी में बड़ा इजाफा होने जा रहा है. सिंगापुर सरकार ने देश के राजनीतिक नेताओं के वेतन में संशोधन का फैसला किया है. इसके तहत प्रधानमंत्री वोंग का सालाना वेतन करीब 64 प्रतिशत बढ़कर 3.6 मिलियन सिंगापुर डॉलर हो जाएगा. अमेरिकी डॉलर में यह रकम करीब 2.8 मिलियन डॉलर है, जबकि भारतीय मुद्रा में यह लगभग 27 करोड़ रुपये के बराबर है.
पीएम वोंग ने संसद में दी जानकारी
प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने मंगलवार को संसद में वेतन संशोधन की जानकारी दी. मौजूदा व्यवस्था के तहत उन्हें सालाना 2.2 मिलियन सिंगापुर डॉलर यानी करीब 1.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलते हैं. नई व्यवस्था लागू होने के बाद उनकी आय में 1.4 मिलियन सिंगापुर डॉलर की बढ़ोतरी होगी. इस तरह वोंग दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले प्रधानमंत्री के तौर पर अपनी स्थिति और मजबूत कर लेंगे.
उन्होंने कहा, ‘हमारी सोच यह है कि अच्छी सरकार अच्छी लीडरशिप पर निर्भर करती है.’
डिप्टी पीएम और कैबिनेट मंत्रियों के वेतन में भी बढ़ोतरी
सिर्फ प्रधानमंत्री ही नहीं, सिंगापुर के डिप्टी-पीएम और कैबिनेट मंत्रियों के वेतन में भी बढ़ोतरी की गई है. उप-प्रधानमंत्री का बेंचमार्क सालाना वेतन 1.87 मिलियन से बढ़ाकर 3.06 मिलियन सिंगापुर डॉलर किया जाएगा. वहीं, कैबिनेट मंत्रियों को उनकी वरिष्ठता और जिम्मेदारियों के आधार पर 1.80 मिलियन से 2.88 मिलियन सिंगापुर डॉलर तक का बेंचमार्क वेतन मिलेगा.
सरकार का कहना है कि राजनीतिक पदों के लिए प्रतिस्पर्धी वेतन जरूरी है, ताकि निजी क्षेत्र में काम कर रहे योग्य और प्रतिभाशाली लोगों को सार्वजनिक सेवा की ओर आकर्षित किया जा सके.
यह भी पढ़ें- होर्मुज में जंग! ईरान ने कब्जाई US पनडुब्बी, अमेरिका ने उड़ाए थे 5 तेल टैंकर; जॉर्डन में भी हमला
नेताओं को मिलने वाली रकम आम नागरिकों की आय से ज्यादा- PM वोंग
हालांकि, वेतन बढ़ाने का फैसला राजनीतिक रूप से संवेदनशील भी माना जा रहा है. प्रधानमंत्री वोंग ने खुद माना कि राजनीतिक नेताओं की सैलरी का मुद्दा लोगों के बीच भावनात्मक बहस पैदा करता है, क्योंकि नेताओं को मिलने वाली रकम आम नागरिकों की आय से काफी अधिक है.
वोंग ने इस बढ़ोतरी को लेकर एक अहम घोषणा भी की है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान वह वेतन में हुई पूरी अतिरिक्त बढ़ोतरी को अच्छे सामाजिक कार्यों के लिए दान करेंगे. बता दें कि सिंगापुर में राजनीतिक वेतन में आखिरी बड़ा संशोधन करीब 15 साल पहले हुआ था. नए वेतन ढांचे की सिफारिश एक स्वतंत्र समिति ने की है.
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
8 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
11 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
12 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
13 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
23 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines