Washington: अमेरिका में एक और बैंक दिवालिया हो गया है। सिलिकाॅन वैली बैंक के दिवालिया होने के बाद अब सिग्नेचर बैंक भी दिवालिया हो गया है। बीतें दो दिनों में अमेरिका में 2 बैंक बंद हो गए हैं और इसके बाद भी अमेरिका के बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि अमरीकी सरकार ने लोगों को भरोसा दिया है कि जमाकर्ताओं का पैसा सुरक्षित है और वो अपना पैसा निकाल पाएंगे।
पहले भी मच चुकी है उथल-पुथल
अमेरिका के शीर्ष 16 बैंकों की सूची में शामिल रहने वाले सिलिकॉन वैली बैंक के बाद बैंकिंग सेक्टर में मची उथल-पुथल का अगला शिकार सिग्नेचर बैंक बन गया है। राज्य के नियामकों ने रविवार को न्यूयॉर्क स्थित सिग्नेचर बैंक को बंद कर दिया है, सिग्नेचर की विफलता सिलिकॉन वैली बैंक के शुक्रवार के शटडाउन के बाद हुई है। बता दें कि इससे पहले साल 2008 के वित्तीय संकट के दौरान वाशिंगटन म्युचुअल बंद हुआ था।
जिम्मेदारों पर की जाएगी कार्रवाई
दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि बैंकों के डूबने के लिए जो लोग भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बाइडेन ने दोनों बैंकों के डिपॉजिटर्स से कहा है कि उनके पैसे सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि मैंने सेक्रेटरी येलेन, नेशनल इकोनॉमिक काउंसिल डायरेक्टर बैंकिंग रेगुलेटर के साथ बैठक कर सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक संकट का दूर करने का निर्देश दिया है।
रेगुलेटर्स ने ब्रिज बैंक बनाया
फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ने रविवार को ब्रिज बैंक की स्थापना की है, जो ग्राहकों को सोमवार को अपने धन का उपयोग करने की सुविधा देगा। फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ने कहा कि सिग्नेचर बैंक के जमाकर्ता और कर्ज लेने वाले भी ब्रिज बैंक के ग्राहक बन जाएंगे। कहा गया है कि अब दोनों बैंकों के ग्राहक ब्रिज बैंक के जरिए अपने धन की निकासी और लेनदेन कर सकेंगे।
(mnspas)
संबंधित खबरें
माउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
18 mins agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
41 mins agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
2 hrs agoLIVE: दिल्ली पुलिस के ACP मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड, प्रदर्शन को किया था लीड
2 hrs agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
3 hrs agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
13 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
15 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
16 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
16 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines