हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हमला या खुद रची साचिश! क्या है पुतिन आवास पर हमले की इनसाइड स्टोरी? CIA रिपोर्ट के बाद रूसी राष्ट्रपति के खिलाफ हुए ट्रंप

पुतिन के घर यानी रूस की राष्ट्रपति भवन पर हमला इन दिनों चर्चा का विषय बना है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन पर ड्रोन अटैक करने का आरोप लगाया है। सीआईए ने पुतिन के दावा को गलत बताया है, इससे चर्चा नया रूप लेने लगी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

रूस के सबसे ताकतवर घर यानी राष्ट्रपति निवास ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस पर हमले के दावे से रूस ही नहीं पूरी दुनिया में हलचल मच गई है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन ने उनके घर पर ड्रोन अटैक किया है। इसके बाद से पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दुख जताया था। हालांकि इस बात की चर्चा बनी हुई थी कि दुनिया को सबसे बेहतर एयर डिफेंस सिस्टम देने वाले देश के राष्ट्रपति के आवास पर कुछ ड्रोन ने हमला कर दिया और रूसी सिस्टम लाचार बना रहा?

मामले में अमेरिकी जांच एजेंसी सीआईए ने जांच की और दावा किया कि पुतिन के आवास पर हमला का कोई सबूत नहीं मिला है। इसके बाद से रूसी राष्ट्रपति के दावे पर शंका बढ़ने लगी। हाल ही में पुतिन के नजदीक नजर आने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी मोर्चा खोल दिया है।

यह भी पढ़ें: ईरान में क्यों उठी सत्ता परिवर्तन की मांग? ‘तानाशाह मुर्दाबाद’ के नारों के साथ 21 राज्यों में हिंसा और प्रदर्शन

विज्ञापन

दरअसल, CIA रिपोर्ट के बाद अमेरिका के ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ के एक संपादकीय छपी, जिसमें उनके मगरमच्छी आंसुओं (crocodile tears) से हमें बचाओ। साथ ही पुतिन के दावे को गलत साबित किया गया। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस संपादकीय को शेयर किया। राष्ट्रपति ट्रंप ने हमले पर शुरुआती सहानुभूति जताई थी लेकिन सच्चाई के सामने आने के बाद उन्होंने New York Post की इस बात पर कि पुतिन शांति की बातें करके दुनिया को मूर्ख बना रहे हैं। Trump ने लिखा पूरी तरह सही! पुतिन को जिम्मेदार ठहराओ।

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने भी अमेरिकी अधिकारियों के हवाला से रिपोर्ट किया है कि यूक्रेन ने हालिया ड्रोन हमले में पुतिन को निशाना नहीं बनाया था। CIA के मूल्यांकन में Putin या उनके निवास पर हमले का कोई सबूत नहीं मिला।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: क्या आतंकी हमला था स्विट्जरलैंड बार धमाका? पुलिस ने किया खुलासा, अब तक दर्जनों की मौत; 100 घायल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola