हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: चलती कार की खिड़की से सड़क पर गिरा बच्चा, सोशल मीडिया यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

विज्ञापन

चलती कार की खिड़की से सड़क पर एक बच्चे के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो चीन के निंगबो का बताया जा रहा है। बच्चे के गिरने के बाद कुछ लोग बच्चे को उठाकर सड़क के किनारे ले जाते हैं और पुलिस को इसकी जानकारी देते हैं। उधर, बच्चे की हालत ठीक बताई जा रही है। उसे हल्की चोटें आईं हैं।

वायरल वीडियो को सिराज नूरानी नाम के शख्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक सफेद कार सड़क पर रेड सिग्नल के बाद रूकती है। इसी दौरान कार में बैठा बच्चा खिड़की से सिर निकालकर बाहर देखने लगता है। इतने में ग्रीन सिग्नल होने के बाद कार वहां से जाने लगती है और बाहर देख रहा बच्चा खिड़की से सड़क पर गिर जाता है। इस दौरान कार को ड्राइवर कर रहे शख्स को इसकी भनक तक नहीं लगती और वह आगे बढ़ जाता है।

बच्चे को आई मामूली चोटें

घटना के बाद बच्चे के सड़क पर गिरने के बाद पीछे से आ रहे कार सवार उसे सड़क से उठाकर किनारे ले जाते हैं और पुलिस को इसकी जानकारी देते हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने तत्काल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की हालत ठीक है, उसे मामूली चोटें आईं हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने कहा कि बच्चे को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था। घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सोशल मीडिया यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

सोशल मीडिया यूजर्स में से कुछ लोगों ने चौंकाने वाले कमेंट्स किए हैं तो कुछ ने कार चालक को लताड़ लगाई है। कुछ यूजर्स का कहना है कि किसी ने जानबूझकर बच्चे को खिड़की से बाहर धकेला था, इसलिए किसी ने गाड़ी नहीं रोकी।

एक यूजर ने लिखा कि अगर हम करीब से देखें तो लगता है कि लड़की को धक्का दिया गया है, वह गिरा नहीं है। घटना के समय कार रेड सिग्नल के बाद सड़क पर खड़ी थी। बच्चे के गिरने के बाद कार को भागते हुए देखा जा सकता है। एक यूजर ने इस घोर लापरवाही बताया।

एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि इन लापरवाह (बच्चे के माता-पिता/रिश्तेदार) लोगों को चेतावनी के साथ दंडित किया जाना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि भगवान का शुक्र है कि बच्चा ठीक है। किसी को दोष देना बंद करो, ऐसे किसी के साथ भी हो सकता है। कोई भी बच्चों को पूरी तरह से नियंत्रित नहीं कर सकता।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें