Sheikh Rashid Pakistan former interior minister arrested: पाकिस्तान से बड़ी खबर है। इमरान खान की सरकार में गृह राज्यमंत्री रहे शेख राशिद को रावलपिंडी में उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिसवाले सादे कपड़ों में आए थे। इसकी पुष्टि ARY न्यूज ने की है। पुलिस ने शेख राशिद को उनके भतीजे शेख शाकिर और घर में काम करने वाले शेख इमरान के साथ खूफिया जगह ले गई है।
शेख रशीद वही शख्स हैं, जिन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के बाद एटम बम की धमकी दी थी। यह भी कहा था कि हम भूखे नंगे रह लेंगे। लेकिन जब तक ये कौम जिंदा है भारत को याद रहना चाहिए न तो बिड़ला मंदिर की घंटी बजेगी और न ही हरी घास उगेगी।
भतीजे ने कहा- अदालत पता लगाए कहां उनके चाचा
शेख राशिद के भतीजे शेख राशिद शफीक ने कहा कि उनके चाचा को पंजाब पुलिस ने रावलपिंडी के बहरिया टाउन फेज-3 से गिरफ्तार किया है। इस समय वे कहां हैं, किसी को कुछ पता नहीं है।
शफीक ने अदालतों से अनुरोध किया है कि वह गिरफ्तारी पर ध्यान दें और पता लगाएं कि उनके चाचा को कहां ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। हम हमेशा सिद्धांतों की राजनीति करते रहे हैं।
शेख रशीद पर ये हैं आरोप
रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व मंत्री और अवामी मुस्लिम लीग (AML) के नेता शेख रशीद अहमद को 11 सितंबर को राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (NCA) के 190 मिलियन पाउंड स्कैंडल और अल-कादिर ट्रस्ट मामले में बुलाया गया था। यह समन भ्रष्टाचार विरोधी निगरानी संस्था की तरफ से जारी किया गया था। शेख रशीद 24 मई को एनएबी की सुनवाई में शामिल नहीं हुए थे।
शेख रशीद ने जताई थी हत्या की आशंका
पूर्व गृह मंत्री अपनी हत्या की आशंका जता चुके हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि उन्हें मारने के लिए तीन लोगों को भेजा गया था। उसकी जान को खतरा है।
फरवरी में भी गिरफ्तार हुए थे शेख रशीद
फरवरी में शेख रशीद ने पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी पर इमरान खान की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। इस पर उनके खिलाफ इस्लामाबाद में केस दर्ज हुआ था। तब उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद रशीद ने आरोप लगाया था कि 200 पुलिसवालों ने उनके घर उत्पात मचाया। नौकरों के साथ मारपीट की और जबरन मुझे गाड़ी में डाला।
यह भी पढ़ें: जानिए कौन हैं Qazi Faez Isa, जिन्हें पाकिस्तान का बनाया गया चीफ जस्टिस, कभी इमरान खान ने कर दिया था परेशान
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
1 hr agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
5 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
7 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
8 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
10 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
20 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines