'भारत नहीं होता तो मेरी मां…', शेख हसीना के बेटे ने पीएम मोदी के लिए क्या कहा?

Sheikh Hasina Son Sajeeb Wazed: शेख हसीना को मौत की सजा सुनाए जाने के बाद उनके बेटे सजीब वाजेद के कई बयान सामने आए हैं. उन्होंने एक बार फिर से अपनी भारत की प्रशंसा की है. साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को भी धन्यवाद बोला है.

Sheikh hasina

Photo Credit- X

Sheikh Hasina Son Sajeeb Wazed: बांग्लादेश अभी शेख हसीना को भारत से वापस करने की मांग कर रहा है. दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को उनके देश में मौत की सजा सुनाई गई है. उन पर कई गंभीर आरोप तय किए गए हैं. हालांकि, अभी वह भारत में हैं. इस पर हसीना के बेटे ने कहा कि ‘भारत हमेशा से एक अच्छा दोस्त रहा है. इस मुश्किल समय में भारत ने मेरी मां की जान बचाई है.’ साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ‘मैं इसके लिए हमेशा प्रधानमंत्री मोदी की सरकार का आभारी रहूंगा.’

विज्ञापन

भारत ने मेरी मां की जान बचाई- सजीब वाजेद

पूर्व बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद ने अपनी मां को सजा सुनाए जाने के पहले भी भारत को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि वह भारत में ही सुरक्षित हैं. हमें पहले से ही पता है कि क्या फैसला आने वाला है. इसके बाद हसीना को मौत की सजा सुनाई गई. हसीना को वापस बांग्लादेश भेजने के मुद्दे के बीच एक बार फिर से सजीब वाजेद का बयान सामने आया है. उन्होंने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ‘भारत हमेशा से एक अच्छा दोस्त रहा है. इस संकट के दौरान भारत ने मेरी मां की जान बचाई है.’

विज्ञापन

‘हत्या की प्लानिंग कर चुके थे’

सजीब वाजेद ने हसीना के बांग्लादेश छोड़ने पर कहा कि ‘अगर वह अपना देश नहीं छोड़तीं तो उग्रवादियों ने उनकी हत्या की प्लानिंग कर ली होती.’ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि ‘मेरी मां की जान बचाने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी की सरकार का शुक्रगुजार रहूंगा.’ सजीब वाजेद ने शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी पर कहा कि ‘प्रत्यर्पण के लिए न्यायिक प्रक्रिया का पालन करना जरूरी है, लेकिन वहां पर अवैध सरकार है. उन्होंने मेरी मां को सजा देने के लिए कानूनों में संशोधन किया है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ