हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'फांसीवादी कातिल हैं मोहम्मद युनूस…', भारत की धरती से शेख हसीना ने दी बांग्लादेश के अंतरिम 'मुखिया' को चुनौती

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने एक बार फिर से बांग्लादेश की अंतरिम सरकार और विरोधियों को चुनौती दे दी है. शेख हसीना ने दिल्ली में आयोजित हुए कार्यक्रम ‘बांग्लादेश में लोकतंत्र की रक्षा’ में ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भाषण दिया. इस दौरान शेख हसीना ने मोहम्मद युनूस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

विज्ञापन

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने एक बार फिर से बांग्लादेश की अंतरिम सरकार और विरोधियों को चुनौती दे दी है. शेख हसीना ने दिल्ली में आयोजित हुए कार्यक्रम ‘बांग्लादेश में लोकतंत्र की रक्षा’ में ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भाषण दिया. इस दौरान शेख हसीना ने मोहम्मद युनूस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि मोहम्मद युनूस हत्यारे हैं. शेख हसीना ने कहा कि देश में हिंसा करवाकर यह सरकार बांग्लादेश को आतंक और अपराध की आग में धकेल रही है.

सांप्रदायिक ताकतों ने खराब किया बांग्लादेश का माहौल

शेख हसीना ने आगे कहा कि बांग्लादेश में सांप्रदायिक ताकतों ने माहौल को खराब कर दिया है. बांग्लादेश के लोग जिंदा रहने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं. यहां की उपजाऊ जमीन को बंजर बना दिया गया है. शेख हसीना ने कहा, देश के दुश्मनों ने साजिश रची और जनता के द्वारा चुनी हुई सरकार गिरा दी. इसके बाद से देश में कानून का राज खत्म हो गया.

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में लोकतंत्र खत्म हो गया और मानवाधिकारों की धज्जियां उड़ाई गईं. आज बांग्लादेश में महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं. बांग्लादेश में न्याय मजाक बन गया है. ऐसी विपदा में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इक्ट्ठा होकर आवाज उठानी चाहिए.

विज्ञापन

बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए शुरू हुआ प्रचार

बता दें कि बांग्लादेश में आम चुनावों के लिए प्रचार शुरू हो गया है. प्रमुख राजनीतिक दलों ने 12 फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले राजधानी ढाका और अन्य स्थानों पर रैलियां आयोजित कीं. बांग्लादेश में इस चुनाव को बेहद अहम माना जा रहा है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola