हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सिंधु नदी के पानी पर भारत के रुख से पाकिस्तान में खौफ, SCO समिट में शहबाज शरीफ ने रखी ये मांग

SCO Summit 2026: इंदस वाटर ट्रीटी पर भारत के रुख को लेकर पाकिस्तान सरकार के मन में खौफ पैदा हो गया है, जिसका असर शहबाज शरीफ के बयान में साफ दिख रहा है. पाक पीएम ने सिंधु नदी के पानी को अपने देश की लाइफलाइन बताया और इसको लेकर राजनीति न करने की गुजारिश की.

विज्ञापन

Shehbaz Sharif On Indus Waters Treaty: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को पानी को अपने रीजन की ‘लाइफलाइन’ बताया और कहा कि साझा जल संसाधनों का इस्तेमाल राजनीतिक या रणनीतिक हथियार के तौर पर नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने किर्गिस्तान के बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं.

IWT को लेकर डरा PAK

शहबाज शरीफ ने कहा कि क्षेत्र की पूरी इकॉनमिक और डेवलपमेंटल पोटेंशियल हासिल करने के लिए स्थायी शांति जरूरी है. भारत का सीधे नाम लिए बिना, उन्होंने सिंधु जल संधि (IWT) का जिक्र किया और इस समझौते का सम्मान करने की अपील की. पाकिस्तानी पीएम ने कहा, ‘पानी हमारे क्षेत्र की जीवन रेखा है, और लाखों लोगों, खेती और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसकी अहमियत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि पानी को जबरदस्ती या राजनीतिक दबाव का जरिया नहीं बनाया जाना चाहिए.’ उन्होंने ये भी कहा कि शेयर्ड नदियों से जुड़े समझौते बाध्यकारी अंतरराष्ट्रीय कमिटमेंट्स हैं और उन्हें उनके प्रावधानों के अनुसार लागू किया जाना चाहिए.

IWT विवाद अभी भी बना हुआ है

पाकिस्तानी पीएम का ये कमेंट हेग में स्थित परमानेंट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (PCA) की तरफ इंदस वाटर ट्रीटी से जुड़े फैसला सुनाए जाने के एक दिन बाद आईं. अदालत ने पाकिस्तान के इस रुख का समर्थन किया कि संधि अभी भी लागू है और एक हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के बारे में भारत के रुख पर भी बात की. हालांकि भारत ने इस हेग के फैसले को खारिज किया था.

विज्ञापन

सिंधु जल संधि भारत और पाकिस्तान के बीच असहमति का एक बड़ा मुद्दा रहा है, खासकर तब से जब नई दिल्ली ने ऐलान किया कि वो अप्रैल 2025 में संधि को स्थगित कर रही है. इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया और मई 2025 में दोनों देशों के बीच कुछ वक्त के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सैन्य टकराव भी हुआ.

PAK ने SCO की अध्यक्षता संभाली

बाद में ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शहबाज शरीफ ने कहा कि SCO की मीटिंग को संबोधित करना उनके लिए सम्मान की बात है क्योंकि पाकिस्तान ने संगठन की अध्यक्षता संभाली है. उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद अपने कार्यकाल के दौरान ‘विजन को कार्रवाई में बदलना: कनेक्टिविटी, इनोवेशन और साझा समृद्धि’ विषय पर फोकस करेगा. गौरतलब है कि 2027 का एससीओ समिट पाकिस्तान में होगा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola