Hamas Terrorist Hangs Israeli Girl in Front of family, Watch Video: इजराइल और फिलिस्तीन के बीच चल रही जंग के कई डरावने चेहरे देखने को मिल रहे हैं। ताजा मामला हमास के आतंकी की बर्बरता का है। यहां एक आतंकी ने परिवार के सामने एक इजराइली लड़की को फांसी लगाकर मार डाला। परिवार रोने लगा तो आतंकी ने कहा कि वो स्वर्ग चली गई है। एक शख्स ने परिवार के विलाप के विलाप करते हुए का वीडियो शेयर किया है।
परिवार पर चिल्लाया आतंकवादी
एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें कथित तौर पर इजराइल में एक दंपति, उनके बेटे और बेटी को हमास आतंकी द्वारा बंधक बनाए हुए दिखाया गया था। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। इजराइल के एक पत्रकार हनन्या नफ्ताली ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि दंपति की एक और बेटी को परिवार के सामने मार डाला गया। जब दोनों बच्चे अपनी बहन की मौत पर रो रहे थे तो एक आतंकवादी को चिल्लाते हुए सुना गया। उसने कहा कि वह स्वर्ग चली गई।
यह भी पढ़ेंः मुझे मत मारो… जान की भीख मांगती रही महिला, बाइक पर उठा ले गए हमास के आतंकी
https://twitter.com/HananyaNaftali/status/1710808346427560419
इजराइली पत्रकार ने शेयर किया वीडियो
इसके अलावा उन्होंने कहा कि इजराइली परिवार को हमास के आतंकवादियों ने बंधक बना लिया है, जिन्होंने इजराइल के अंदर उनके घर पर नियंत्रण कर लिया है। जरा उनके चेहरों को देखो। यह मानवता के खिलाफ अपराध है। मैं वेश्विक नेताओं से कार्रवाई करने की मांग करता हूं। वीडियो में छोटे बच्चों को रोते हुए देखा जा सकता है, क्योंकि पास से धमाकों की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। उनके पास खड़ा आतंकवादी चिल्ला रहा है और अपनी बात मनवाने की कह रहा है।
यह भी पढ़ेंः हमास के हमले में 350 नागरिकों की मौत, इजराइल का दावा- 400 फिलिस्तीनी चरमपंथियों को मार गिराया
छोटे भाई ने कहा, वह जिंदा रहे
छोटा बच्चा कह रहा है कि मैं चाहता था कि वह (बहन) जिंदा रहे। क्या उसके वापस आने की कोई संभावना नहीं है? इस पर आतंकी कहता है कि आराम करो, आराम करो, वह स्वर्ग चली गई। फिर मां बच्चों को पास आने के लिए कहती है। साथ ही कहती है कि मैं अब एक और जिंदगी नहीं खो सकती। यह तब हुआ जब पोप फ्रांसिस ने इजराइल में हमलों को समाप्त करने का आह्वान किया। यह समझाते हुए कि “आतंकवाद और युद्ध से कोई समाधान नहीं निकलता”।
दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
4 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
4 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
6 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
14 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
15 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
18 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
19 hrs agoLIVE: दुर्गा पूजा के दौरान 17-18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल जाएंगे अमित शाह
19 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
1 day agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines