मैक्सिकन समुद्र में तैर रही थी महिला, बेटी के सामने मां पर शार्क ने किया हमला

Shark attack on woman in Mexican Beach: मैक्सिकन बीच(Beach) पर एक महिला की उस दौरान मौत हो गई, जब शार्क ने उसका पैर पकड़कर उस पर हमला करना शुरू किया।

image - 2023-12-04T192505.415

Shark attack on woman in Mexican Beach: मैक्सिकन बीच(Beach) पर अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ तैर रही 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, जब महिला समुद्र में तैर रही थी, तभी शार्क ने उसका पैर पकड़ लिया और पैर बीच में से फाड़ दिया। स्थानीय सिविल ऑफिस डिफेंस के प्रमुख राफेल अराइजा के अनुसार, यह घटना शनिवार को मेलाके में समुद्र तट से थोड़ी दूरी पर, मंज़ानिलो बंदरगाह के पास हुई।

विज्ञापन

बेटी को बचाने में गई जान

महिला की पहचान मारिया फर्नांडीज मार्टिनेज जिमेनेज के रूप में हुई है। महिला जब अपनी बेटी के साथ तैर रही थी, तब उसे खतरे का एहसास हुआ और वह अपनी बेटी को बचाने के प्रयास में खुद शार्क के हमले का शिकार हो गई।

विज्ञापन

महिला का फुटेज आया सामने

इस बीच, महिला का फुटेज सामने आया है जिसमें मारिया को रेत पर लेटा हुआ दिखाया गया है और उसके चारों ओर लोग जमा हो गए हैं। लोगों को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। जब तक सुरक्षाकर्मी घटना स्थल पर पहुंचे तब तक महिला की मृत्यु हो गई।

विज्ञापन

जारी की गई चेतावनी

घटना के बाद, स्थानीय अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को समुद्र से बाहर रहने की चेतावनी जारी की। वहीं आयोजकों ने समुद्र में होने वाली तैराकी रेस को निलंबित कर दिया है। उन्होंने एहतियात के तौर पर मेलाक और बारा डे नविदाद में समुद्र तटों को तैराकी के लिए बंद कर दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ