हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बेशर्म महिला! बीच सड़क बना रही थी शारीरिक संबंध, लोगों ने पुलिस बुलाकर कराई गिरफ्तारी

Shameless Drunk Woman Punished: शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर सामाजिक शिष्टाचार का उल्लंघन करती पकड़ी गई। वह अनजान शख्स के साथ संबंध बना रही थी, लेकिन पुलिस ने मामला निपटाने की बजाय उसे सबक सिखाया, आइए जानते हैं कैसे?

विज्ञापन
पुलिस ने केस निपटाने की बजाय महिला को सबक सिखाने का फैसला लिया।

Shameless Couple Sex on Road: ब्रिटेन से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। 2 बच्चों की मां बीच सड़क एक अनजान शख्स के साथ संबंध बनाती पकड़ी गई। CCTV ऑपरेटर ने उन्हें देखा तो तुरंत पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर आकर महिला और उस अनजान शख्स को पकड़ा। पुलिस दोनों को थाने ले गई। वहीं महिला शराब के नशे में धुत मिली। शिकायतकर्ता ने पुलिस से महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की, क्योंकि उसने सार्वजनिक शिष्टाचार का उल्लंघन किया है।

पुलिस ने शिकायत पर एक्शन लेते हुए CCTV कैमरे चेक किए तो महिला संबंध बनाती नजर आई। पुलिस ने इस फुटेज को कोर्ट में सबूत बनाकर पेश किया और महिला पर करीब 120 पाउंड (12 हजार) का जुर्माना लगाया। महिला की पहचान 37 वर्षीय निकोला एलिस के रूप में हुई, जो मर्सीसाइड के विरल में मोरेटन की रहने वाली है। 29 फरवरी 2024 की घटना है, जिससे जुड़े केस का निपटारा बीते दिन हुआ।

यह भी पढ़ें:एलन मस्क के दावे झूठे और बकवास; X-स्पेसएक्स CEO पिता के दावों पर ट्रांस बेटी का करारा पलटवार

विज्ञापन

महिला ने स्पेशल डे होने का तर्क देकर बचने का प्रयास किया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, निकोला एलिस चेस्टर शहर में बाथ स्ट्रीट पर डेरिल हेस के साथ बीच सड़क संबंध बना रही थी। सड़क से गुजर रहे लोगों ने दोनों को ऐसा करते हुए देखा। एक शख्स ने शहर के CCTV ऑपरेटर को मामले के बारे में बताया, जिसने पुलिस को फोन करके सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो निकोला पागलों जैसी हरकतें कर रही थी। पकड़े जाने पर उसने पुलिस से कहा कि आज बैचलर्स डे है। लेडीज प्रिविलेज डे भी है, इसलिए उसे आजादा है कि वह जो मर्जी करे।

पुलिस जांच में वह शादीशुदा और 2 बच्चों की मां निकली। विरल मजिस्ट्रेट कोर्ट में भी सुनवाई के दौरान उसने कहा कि मिसेज एलिस कहा जाए, क्योंकि वह शादीशुदा है। प्राचीन आयरिश परंपरा के अनुसार, 29 फरवरी का दिन था और इस दिन महिलाओं को लीप वर्ष में पुरुषों को प्रपोज करने की अनुमति होती है। इसलिए उसने पार्टी में डेरिल हेस को सेक्स करने का ऑफर दिया, जिसे उसने मान लिया। उन्होंने परंपरा निभाई, कुछ गलत नहीं किया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:पत्नी बदलो या पार्टनर, 1000 लोगों ने तंबुओं में बसाई रंगीली दुनिया, देखें Sex फेस्टिवल की इनसाइड स्टोरी

सामाजिक शिष्टाचार भंग करने के आरोप पुलिस ने लगाए

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एलिस की बेशर्मी को देखते हुए किसी वकील ने उसका केस भी नहीं लिया, लेकिन कोर्ट में उसने कहा कि उसने परंपरा निभाई है, कुछ गलत नहीं किया, लेकिन उसे सड़क पर संबंध नहीं बनाने चाहिए थे। इसके लिए उसे खेद है और दोबारा वह इस तरह की गलती नहीं करेगी। सजा सुनाते हुए जेपी पीटर बिंगहैम ने एलिस से कहा कि उसके द्वारा पब्लिक प्लेस पर क्राइम किया गया, जबकि यह एक बंद कमरे के अंदर किया जाने वाला व्यवहार है। मामला कोर्ट के बाहर भी निपटाया जा सकता था।

विज्ञापन

लेकिन पुलिस ने तर्क दिया कि इस तरह का मामला पब्लिक होने से लोगों को सबक मिलेगा। एलिस को केस के परिणामों के बारे में अवगत कराया गया था, लेकिन वह अपनी गलती नहीं मान रही थी, इसलिए उसे सबक सिखाना जरूरी था। इस हरकत के लिए मजिस्ट्रेट कोर्ट उसे अधिकतम 6 महीने की जेल की सजा सुना सकती है। दूसरा आरोपी अभी फरार है। उस पर भी शिष्टाचार भंग करने का आरोप लगाया गया था, लेकिन वह अदालत में उपस्थित नहीं हुआ, इसलिए उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:चाकू घोंपा, उंगली फिराकर खून चाटा और…सैनिक के साथ दरिंदगी की डराने वाली कहानी!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola