विलियम शेक्सपियर की पहली तस्वीर मिली! विंडो क्लीनर के दावे की क्या है सच्चाई?

Shakespeare Old Picture: एक खिड़की साफ करने वाले ने दावा किया है कि उसको विलियम शेक्सपियर की सबसे पहली फोटो मिली है। दावा किया जा रहा है कि ये फोटो शेक्सपियर की जवानी के दिनों में बनाई गई थी।

Shakespeare

Shakespeare Old Picture: विलियम शेक्सपियर एक महान लेखक थे, जिनकी लिखी किताबों पर फिल्में बनाई जाती रही हैं। उनको लेकर एक विंडो क्लीनर ने एक दावा किया है। इस दावे की वजह से सबका ध्यान विंडो क्लीनर की तरफ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खिड़की साफ करने वाले वाडलो ने दावा किया कि उन्होंने विलियम शेक्सपियर की पहली फोटो खोज ली है। इसकी कीमत 264 मिलियन डॉलर (करीब 22 अरब) बताई जाती है। इतिहास को जानने में रुचि रखने वाले क्लीनर को ये तस्वीर ब्रिटेन में काम करते वक्त मिली है।

विज्ञापन

वाडलो के मुताबिक इस पेंटिंग में शेक्सपियर हैं वो एकदम जवान हैं। कहा जा रहा है कि इसे तब बनाया गया जब शेक्सपियर की उम्र 31 साल रही होगी। उन्होंने इस तस्वीर को लेकर ये भी दावा किया कि इस तस्वीर से शेक्सपियर के जीवन की जानकारियां मिल सकती हैं।

विज्ञापन

जवानी के दिनों की है तस्वीर

इस पेंटिंग को 1960 के दशक में ऑक्सफोर्डशायर एस्टेट से वाडलो के पिता एंटीक डीलर ने खरीदा था। वाडलो के दावे के बाद इस तस्वीर की जांच की गई, जिसमें पाया गया कि पेंटिंग 1595 के आसपास बनाई गई थी। उस वक्त शेक्सपियर की उम्र 31 साल रही होगी। हालांकि अभी इस बात की पुष्टी नहीं हुई है कि इस दावे में कितनी सच्चाई है।

विज्ञापन

कौन हैं खिड़की साफ करने वाला वाडलो

वाडलो का कहना है कि पेंटिंग के संबंध में उनके दावों की अनदेखी की गई। वाडलो दक्षिणपूर्व इंग्लैंड के बकिंघमशायर के आयल्सबरी से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने कलाकृति की प्रामाणिकता साबित करने की कोशिश में बहुत पैसा खर्च किया है। 2012 में उनकी खोज तब शुरू हुई जब उनके पिता शेक्सपियर पर एक डॉक्यूमेंट्री देख रहे थे। शेक्सपियर की बात करें तो उनकी केवल एक पेंटिंग है, जिसे कोबे पोर्ट्रेट कहा जाता है। यह सरे के हैचलैंड्स पार्क कंट्री हाउस में मौजूद है, यह पेंटिंग 1612 में बनाई गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ