माउंट एवरेस्ट पर भीषण बर्फीला तूफान, तिब्बती क्षेत्र में फंसे 1000 से ज्यादा पर्वतारोही

माउंट एवरेस्ट पर तिब्बती क्षेत्र में बर्फीला तूफान आया। इसमें 1000 से ज्यादा पर्वतारोही फंस गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। अभी तक तकरीबन 350 पर्वतारोहियों को सुरक्षित पर पहुंचा दिया गया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

माउंट एवरेस्ट पर फंसे पर्वतारोही

माउंट एवरेस्ट पर फंसे पर्वतारोही

विज्ञापन

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सोमवार तड़के अचानक बर्फीला तूफान आ गया। इससे 1000 से ज्यादा पर्वतारोही फंस गए। ज्यादातर पर्वतारोही पूर्वी तिब्बती हिस्से में फंसे हुए हैं। टीम ने इमरजेंसी रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अभी तक 350 पर्वतारोहियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। सैकड़ों पर्वतारोहियों में से महज करीब 200 पर्वतारोही ही रेस्क्यू टीम के संपर्क में हैं। टीम उन्हें सुरक्षित स्थान पर लाने में लगी है। पर्वतारोही करीब 4,200 मीटर की ऊंचाई पर फंसे हैं। फिलहाल प्रशासन ने एवरेस्ट की टिकट बिक्री पर रोक लगा दी है।

चीन के सबसे ज्यादा पर्यटक

बता दें कि चीन में इन दिनों 8 दिन का राष्ट्रीय अवकाश होता है। इसके चलते ज्यादातर पर्यटक माउंड एवरेस्ट पर चढ़ाई करने आते हैं। बर्फीले तूफान में सबसे ज्यादा चीनी पर्यटकों के फंसे होने की आशंका है। चीन ने पर्यटक कर्मा घाटी में ट्रेकिंग के लिए पहुंचे थे। यह घाटी माउंट एवरेस्ट के पूर्वी कांगशुंग की ओर जाती है।

विज्ञापन

सबसे सुरक्षित मौसम में आफत

चीन की स्टेट मीडिया ने बताया कि हिमालयन रीजन में इस मौसम में बर्फीले तूफान का आना बहुत दुर्लभ है। समान्य तौर पर यह ट्रेकिंग के लिए सबसे सुरक्षित मौसम माना जाता है। हालांकि पिछले सप्ताह ही तिब्बती क्षेत्र में भारी बर्फबारी और बारिश हुई थी। इसके चलते ट्रेकिंग मुश्किल हो गई थी।

विज्ञापन

क्या बोले पर्वतारोही?

चेन गेशुआंग 18 पर्वतारोहियों के साथ आए थे। स्थानीय मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि इलाके में देर रात बर्फबारी शुरू हुई। इससे 4,200 मीटर (13,800 फीट) की ऊंचाई वाला क्षेत्र ढक गया। चेन ने कहा कि बर्फ और खराब मौसम के बीच ही उन्होंने अपनी टीम के साथ रात गुजारी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ