हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्रूर निर्दयी Serial Killer, 13 औरतों का रेप-मर्डर; किसी को चाकू से गोदा, एक को दम तोड़ने तक पीटा

Serial Killer Albert DeSalvo Story: एक सीरियल किलर, जिसने 13 महिलाओं का रेप और हत्या करके अमेरिका में सनसनी फैला दी थी। आखिर में वह खुद भी वही मौत मरा, जो उसने महिलाओं को दी थी।

विज्ञापन
अल्बर्ट डिसाल्वो, जो इतना क्रूर था कि हत्या करने के बाद कहता था कि मुझे खेद है।

13 Womans Rapist Murderer Serial Killer Albert DeSalvo: जबरन घर में घुसा, यौन शोषण और बलात्कार किया, फिर किसी को पीट-पीट कर मार दिया। किसी को चाकू से गोदा दिया। किसी को गला घोंटकर मार दिया। एक बुजुर्ग महिला पिटाई के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मर गई थी।

यह कहानी है, उस क्रूर निर्दयी सीरियल किलर की, जिसने 2 साल में करीब 13 महिलाओं को रेप और यौन शोषण के बाद इतनी बुरी तरह मारा कि हालत देखकर पुलिस वाले भी सिहर जाते थे। आज ही के दिन 18 जनवरी 1967 को सीरियर किलर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई, लेकिन उसे चाकू से गोद दिया गया था।

 

अमेरिका का अल्बर्ट हेनरी डिसाल्वो सीरियल किलर

अमेरिका के बोस्टन शहर में 14 जून 1962 और 4 जनवरी 1964 के बीच 19 से 85 वर्ष की 13 लड़कियों और महिलाओं की हत्याएं हुईं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि हत्या करने से पहले उनके साथ बलात्कार किया गया था। एक पीड़िता ने दम तोड़ने से पहले आरोपी का स्कैच पुलिस को बना कर दिया।

विज्ञापन

स्कैच के आधार पर पुलिस ने आरोपी अल्बर्ट हेनरी डिसाल्वो को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ केस चलाया गया और 18 जनवरी 1967 को उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई। कोर्ट में सुनवाई के दौरान उसने अपना गुनाह कबूल लिया था, लेकिन हत्या किए जाने की बात से उसने इनकार कर दिया।

 

विरोधी गैंग के मेंबर ने की डिसाल्वो की हत्या

सजा होने के दौरान डिसाल्वो फरवरी 1967 में 2 कैदियों के साथ ब्रिजवाटर स्टेट हॉस्पिटल से भाग गया था। भागने से पहले उसने एक नोट छोड़ा। 3 दिन बाद उसने अपने वकील को बुलाकर सरेंडर करने को कहा। उसके वकील ने मैसाचुसेट्स पुलिस को बताया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

डिसाल्वो ने अपनी गलती मानी और उसे जेल भेज दिया। साल 1973 में तबीयत बिगड़ने पर डिसाल्वो को जेल के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 25 नवंबर 1973 को उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। रॉबर्ट विल्सन, जो विंटर हिल गैंग का मेंबर था, उस पर डिसाल्वो की हत्या का केस चला।

डिसाल्वो की लाइफ पर कई फिल्में बनाई गईं

जुलाई 2013 में मैरी सुलिवन के बलात्कार और हत्या के समय लिए गए वीर्य के सैंपल डिसाल्वो के DNA से मैच हो गए और उसे बलात्कारी हत्यारा घोषित कर दिया गया। डिसाल्वो इतना क्रूर था कि वह महिलाओं की हत्या करने के बाद कहता था कि मुझे खेद है।

विज्ञापन

उसका केस उन दिनों अमेरिकन मीडिया में इतना उछला कि उसकी स्टोरी पर फिल्में बनाई गईं, जिनमें द बोस्टन स्ट्रैंग्लर (1968), बोस्टन स्ट्रैंग्लर (2023) काफी लोकप्रिय हुईं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola