डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सीनेटर लिंडसे ग्राहम का अचानक निधन, कभी भारत को दी थी 500% टैरिफ की धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी रहे सीनेटर लिंडसे ग्राहम का 71 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया है. इसकी जानकारी उनके ऑफिस ने एक बयान जारी कर दी है.

us senator lindsey graham

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और बड़े प्रशंसक माने जाने वाले सांसद लिंडसे ग्राहम का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार, बीते कुछ दिनों से वह बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे जहां उनका इलाज चल रहा था. बता दें कि वह साउथ कैरोलीना से सीनेटर थे.

विज्ञापन

वहीं, लिंडसे ग्राहम के निधन की पुष्टि एक रिपब्लिकन नेता ने की है. उन्होंने बताया कि कुछ दिन बीमार रहने के बाद उनकी मृत्यु हो गई. उन्होंने लिंडसे के निधन पर दुख व्यक्त किया.

विज्ञापन

वहीं, उनके ऑफिस ने भी एक बयान जारी किया. जिसमें बताया गया कि शनिवार शाम उनका निधन हो गया. बयान में यह भी कहा गया है कि ग्राहम का परिवार ‘इस बेहद मुश्किल समय में प्राइवेसी (निजता) चाहता है.’

ट्रंप के करीबी सहयोगी थे ग्राहम

2002 में सीनेट के लिए चुने गए साउथ कैरोलिना के इस नेता की गिनती वॉशिंगटन में विदेश नीति पर सबसे प्रभावशाली आवाजों में होती थी और वे ट्रंप के करीबी सहयोगी थे.

विज्ञापन

कीव के दौरे पर गए थे लिंडसे

डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीबी रहे लिंडसे ग्राहम हाल ही में कीव के दौर पर गए थे और कुछ दिन पहले ही वापस लौटे थे. जिसके बाद से वह सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए. कीव दौरे में उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की थी. यात्रा से पहले उनकी सेहत को लेकर कोई समस्या सामने नहीं आई थी.

सीनेटर के निधन पर सोशल मीडिया पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ग्राहम एक ‘सच्चे अमेरिकी देशभक्त’ थे. ग्राहम ने सीनेट बजट कमेटी के चेयरमैन के तौर पर भी काम किया था.

विज्ञापन

वे यूक्रेन के लिए अमेरिकी समर्थन के प्रबल समर्थक थे. देश की अपनी हालिया यात्रा के दौरान, ग्राहम रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल के एक वर्शन पर काम कर रहे थे. उन्होंने कहा था कि इससे ‘राष्ट्रपति ट्रंप को इस युद्ध को खत्म करने के लिए जरूरी साधन’ मिलेंगे.

विज्ञापन

भारत को दी थी 500% टैरिफ की धमकी

लिंडसे ग्राहम डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के भी बड़े प्रशंसक रहे हैं. उन्होंने कई बार भारत को 500 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दी थी. हालांकि बाद में भारत-अमेरिका ट्रेड डील की तारीफ भी करने लगे थे.

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने जताया दुख

लिंडसे ग्राहम की मृत्यु पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने दुख जताया है. उन्होंने एक पोस्ट में कहा, ‘अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के निधन की खबर से बहुत दुख हुआ. लिंडसे आजादी और उन मूल्यों के सच्चे रक्षक थे जो हमारी दुनिया को सुरक्षित बनाते हैं.’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘रूस के बड़े पैमाने पर हमले के दौरान उन्होंने दस बार यूक्रेन का दौरा किया और जब हमारे लोगों को सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब वे हमारे साथ खड़े रहे. हमारी लगातार बातचीत होती रहती थी और मुझे हमारी बातचीत की कमी खलेगी. पिछले हफ्ते ही हम दो बार मिले थे.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ