Hurricane Milton Latest Update: सदी का एक और सबसे बड़ा समुद्री तूफान तबाही मचाने को तैयार है। मैक्सिको की खाड़ी में उठा मिल्टन तूफान अमेरिका के फ्लोरिडा और टैम्पा में समुद्री तट से आज टकरा सकता है। इसके चलते दोनों राज्यों में मौसम खराब है। समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। वहीं तूफान के समुद्र तट से टकराते ही 250 से 300 किलोमीटर की रफ्तार वाली तूफान हवाएं चलेंगी और मूसलाधार बारिश होगी, जिससे बाढ़ आने का खतरा है। करीब 5 करोड़ लोगों का जीवन प्रभावित हो सकता है। नेशनल हरिकेन सेंटर ने इस तूफान को कैटेगरी-5 का तूफान बताया है, जिससे जान-माल का नुकसान होने का खतरा है। भीषण तबाही मच सकती है। दोनों राज्यों को क्रॉस करके मिल्टन तूफान अटलांटिक महासागर में चला जाएगा।
दोनों राज्यों में बचाव के लिए ऐसी है तैयारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तूफान समुद्र तट से 1000 किलोमीटर दूर मैक्सिको की खाड़ी में है। इस तूफान की आहट सुनते ही अमेरिका की सरकार ने दोनों राज्यों में इमरजेंसी लागू करके हाई अलर्ट जारी कर दिया था। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश दिया। इसलिए करीब 10 लाख लोग अपने घरों से निकलकर सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं। 51 काउंटियों और तटीय इलाकों को खाली करा दिया गया है। अमेरिका आने वाली या बाहर जाने वाली 1311 उड़ानें डायवर्ट और 1500 फ्लाइटें कैंसिल की गई हैं। टैम्पा और ऑरलैंडो इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। जान माल का नुकसान होने की आशंका के चलते सरकार ने सेना और जवानों को सतर्क रहने को कहा है। फ्लोरिडा के गवर्नर डी सेंटिस ने अपने अधिकारियों को भी फील्ड में रहने के निर्देश दिए हैं।
तूफान से इतना नुकसान होने की संभावना
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तूफान के असर से समुद्र में करीब 15 फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं। तूफान हवाएं चलने के साथ करीब 18 इंच बारिश होने की संभावना है। घर-इमारतें ध्वस्त हो सकती हैं। पेड़ उखड़ने से बिजली की तारें टूटकर गिर सकती हैं। इससे बिजली और संचार व्यवस्था ठप हो सकती है। बता दें कि फ्लोरिडा और टैम्पा में जमीन उथली और हल्की ढलान वाली है, इस वजह से हवाओं के कारण समुद्र का पानी जमीन की ओर बहता है। खतरे को देखते हुए राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी जर्मनी और अंगोला की यात्रा को भी आगे के लिए स्थगित कर दिया है। लोग इतने डरे हुए हैं कि उन्होंने अपने घरों की दीवारों पर लिख दिया है कि ओ मिल्टन, दूर चले जाओ। बता दें कि टैम्पा में आखिरी बार साल 1921 में भीषण तूफान आया था। 120 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं और 11 फीट ऊंची तूफानी लहरों ने काफी तबाही मचाई थी। 8 लोगों की मौत भी हो गई थी। एक बार फिर वैसा ही खतरा मंडरा रहा है।
संबंधित खबरें
सऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
4 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
5 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
8 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
11 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
14 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
14 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
16 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
17 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
17 hrs agoछात्र ने लिखा था धमकी वाला पत्र, दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines