Hypnosis: सम्मोहन को लेकर एक बार फिर चर्चा होने लगी है। लोगों में सवाल घर कर गया है कि क्या सच में किसी को वश में किया जा सकता है? ब्रिटेन में पूर्व ब्रिटिश संसद सदस्य कॉलिन पिकथॉल ने हाउस ऑफ कॉमन्स में कहा है कि उनकी बेटी के साथ ऐसा हुआ। बेटी को एक क्लब में दिसंबर 1994 में वेस्टमिंस्टर पैलेस में सम्मोहित किया गया था। जिसके कारण बेटी अचेत हो गई। पति उसे गंभीर हालत में घर ले गया था। जिसकी 5 घंटे बाद मौत हो गई थी। पिकथॉल ने सांसदों के समक्ष दावा किया था कि स्टेज सम्मोहन उनके लिए हमेशा ही मुद्दा रहा है। क्या बेटी की मौत सम्मोहन से जुड़ा मामला थी? लेकिन सांसद इस प्रथा से जुड़े कानूनों में सुधार को लेकर आश्वस्त दिखे।
उन्होंने कहा कि केवल गृह मंत्रालय से ही इसकी जांच करवाई जानी चाहिए। लेकिन अन्य लोगों को उनका बयान हास्यास्पद लगा। लिवरपूल विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान के प्रोफेसर ग्राहम वागस्टाफ ने मौत के मामले में कहा था कि ये सिर्फ एक अवधारणा की कल्पना से ज्यादा कुछ नहीं है। वागस्टाफ ने कहा था कि दर्द से राहत के लिए सम्मोहन का चिकित्सकीय लाभ भी लिया जा सकता है। लेकिन सांसद ने कहा कि मौत के 3 दशक बाद भी ये फैसला नहीं हो पाया है कि सच्चाई क्या है? सम्मोहन को ट्रेंड डॉक्टर द्वारा किया जाता है, जो अपने मरीज की सही स्थिति के बारे में जानता है।
कई रिसर्च को गलत तरीके से पेश किया जाता है
प्रयोगात्मक मनोवैज्ञानिक स्टीवन जे लिन, डेविन टेरह्यून और मैडलिन स्टीन भी एक रिपोर्ट में दावा कर चुके हैं कि सम्मोहन को मनोविज्ञान और दूसरे विषयों में व्यापक तौर पर गलत तरीके से पेश किया जाता है। न्यूरोसाइकोलॉजिकल सेटिंग्स में सम्मोहन और सेमी साइंटिफिक रिसर्च में कैसे काम करता है? इसको लेकर आज भी कई भ्रांतियां फैली हैं। 2022 में चिकित्सक क्लेयर जैक ने लिखा था कि सम्मोहन का इश्यू 100 से भी अधिक साल से है। कुछ लोगों का मत है कि लोग सम्मोहित व्यक्ति की भूमिका उसी तरह से निभाते हैं, जैसे नॉर्मल व्यक्ति अपने जीवन में जिम्मेदारियां उठाता है। बिना सबूत इस पर सिर्फ मौखिक सुझाव ही दिए जाते हैं। स्टैनफोर्ड प्रोफेसर डेविड स्पीगल ने 2016 में लिखा था कि निष्कर्ष उच्च हैं, लेकिन कम सम्मोहित करने वालों के बीच दो सम्मोहन स्थितियों में वे स्पष्ट थे।
संबंधित खबरें
कोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
2 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
4 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
5 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
7 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
16 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
22 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines