सऊदी अरब और यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के बीच तनाव बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. मंगलवार देर रात सऊदी अरब के पूर्वी शहर धहरान में दुनिया की सबसे बड़ी कच्चा तेल उत्पादक कंपनी ‘सऊदी अरामको’ के प्रशासनिक परिसर को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया गया. हमले के बाद इमारत के एक हिस्से में भीषण आग लग गई. फायरफाइटर्स और राहत दल ने मौके पर पहुंच स्थिति को काबू में किया. सऊदी सरकारी समाचार एजेंसी (SPA) ने ऊर्जा मंत्रालय के अधिकारी के हवाले से बताया कि मिसाइल हमले के बाद प्रशासनिक परिसर की इमारत में आग भड़क उठी थी.
यह भी पढ़ें : हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, रियाद एयरपोर्ट को बनाया निशाना, 12 लोगों की मौत
गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिसाइल के सीधे प्रभाव से कंपनी के मुख्य कार्यालय की ऊपरी तीन मंजिलों को खासा नुकसान पहुंचा है. फायरफाइटर्स और राहत दल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया. अरामको का यह परिसर तेल शोधन, पाइपलाइन नेटवर्क और निर्यात के संचालन का प्रमुख केंद्र माना जाता है.
यह भी पढ़ें : दुनिया की 8वीं सबसे महंगी सेना, फिर भी चंद हूतियों के आगे क्यों बेबस सऊदी अरब?
आवासीय इलाके में गिरे मिसाइल के टुकड़े
सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के अनुसार, एयर डिफेंस सिस्टम ने धहरान के ऊपर आ रही मिसाइल को हवा में ही इंटरसेप्ट करने की कोशिश की, जिससे उसके मलबे के टुकड़े पास के रिहायशी इलाके में जाकर गिरे. अधिकारियों ने यह भी पुष्टि की है कि राजधानी रियाद और देश के दक्षिणी सीमावर्ती इलाकों में भी हूतियों की ओर से दागी गईं कई मिसाइलों और विस्फोटक ड्रोनों को मार गिराया गया है.
तनाव चरम पर, क्राउन प्रिंस ने दी थी चेतावनी
यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब कुछ ही घंटे पहले सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में हूतियों को लगातार हमलों के खिलाफ सख्त चेतावनी दी गई थी. गौरतलब है कि पिछले एक हफ्ते से सऊदी अरब के प्रमुख ठिकानों और रियाद एयरपोर्ट पर लगातार ड्रोन व मिसाइल हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे पूरे खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा संकट गहरा गया है.
संबंधित खबरें
पोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
2 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
2 hrs agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
11 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
12 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
13 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
21 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
22 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
1 day agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
1 day agoLIVE: दुर्गा पूजा के दौरान 17-18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल जाएंगे अमित शाह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines