सऊदी अरब में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया है। मक्का से मदीना जा रही भारतीयों से भरी बस डीजल टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कई मीटर ऊपर तक धुंधा उठा। पूरी बस जलकर खाक हो गई है। हादसे में अभी तक 42 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में करीब 20 महिलाएं और 11 बच्चे सवार थे। हालांकि, अभी तक आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है। भारतीयों में सबसे ज्यादा लोग हैदराबाद के बताए जा रहे हैं। इमरजेंसी टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर दिया है। हादसे के बाद जिंदा बचे 4 लोगों को मदीना के अल-हमना अस्पताल पहुंचाया गया है। इसके अलावा सऊदी अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि एक बस में भारतीय यात्री उमराह की धार्मिक यात्रा पूरी करने के बाद मदीना की ओर जा रहे थे। मक्का से मदीना जाते समय मुफरिहात के पास देर रात करीब 1:30 बजे हादसा हो गया। मक्का-मदीना हाईवे उमराह और हज यात्रियों का सबसे बिजी रोड है। इसी रूट से हर साल लाखों भारतीय अपनी यात्री यात्रा करते हैं। बस में करीब 50 लोग सवार थे। मृतकों में करीब 18 लोग हैदराबाद से थे।
हादसे पर पीएम मोदी ने कहा कि मदीना में भारतीय नागरिकों के साथ हुई दुर्घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। रियाद में हमारा दूतावास और जेद्दा में वाणिज्य दूतावास हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। हमारे अधिकारी सऊदी अरब के अधिकारियों के साथ भी निकट संपर्क में हैं।
मामले में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि सऊदी अरब के मदीना में भारतीय नागरिकों के साथ हुई दुर्घटना से गहरा सदमा पहुंचा है। रियाद स्थित हमारा दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास इस दुर्घटना से प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को पूरी सहायता प्रदान कर रहे हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।
सऊदी अरब में बस हादसे पर हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शोक जताया है। ओवैसी ने कहा कि मक्का से मदीना जा रहे 42 हज यात्री उस बस में सवार थे जिसमें आग लग गई। कहा कि मैंने रियाद स्थित भारतीय दूतावास में मिशन के उप प्रमुख (डीसीएम) अबू माथेन जॉर्ज से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। मैंने हैदराबाद की 2 ट्रैवल एजेंसियों से संपर्क किया है और यात्रियों का विवरण रियाद दूतावास और विदेश सचिव के साथ साझा किया है। मैं केंद्र सरकार, खासकर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से अनुरोध करता हूं कि वे शवों को भारत वापस लाएं और अगर कोई घायल हुआ है तो यह सुनिश्चित करें कि उसे उचित इलाज मिले।
संबंधित खबरें
जंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
7 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
10 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
11 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
15 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
19 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
21 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
21 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
21 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
21 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines