सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यमन के हूती विद्रोहियों ने भीषण मिसाइल हमला किया है. दिल दहला देने वाले इस हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. सऊदी सरकारी टेलीविजन की ओर से जारी इस वीडियो में टर्मिनल के भीतर मिसाइल गिरते ही नारंगी रंग का भीषण आग का गोला उठता दिख रहा है. हमले के बाद टर्मिनल की छत का बड़ा हिस्सा नीचे गिर गया और मक्का-मदीना जा रहे जायरीनों समेत सैकड़ों मुसाफिरों में जान बचाने के लिए अफरा-तफरी मच गई.
इस भीषण हमले में कम से कम 13 लोगों की जान चली गई. इसमें भारत के हैदराबाद का भी एक नागरिक शामिल है. वह अपने परिवार के साथ मदीना जा रहा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में 380 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए.
यह भी पढ़ें : हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, रियाद एयरपोर्ट को बनाया निशाना
हूतियों ने ली जिम्मेदारी
ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोही समूह के सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. हूतियों ने दावा किया कि उन्होंने रियाद एयरपोर्ट के अलावा सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत स्थित दम्मम एयरपोर्ट और सऊदी की तेल कंपनी ‘सऊदी अरामको’ के दो प्रमुख ठिकानों को भी निशाना बनाया है. रविवार को भी यह हमला नहीं रुका. इस हफ्ते रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमलों में कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 18 तक पहुंच चुका है.
सऊदी एयर डिफेंस ने दागे इंटरसेप्टर
सऊदी एयर डिफेंस सिस्टम ने पूर्वी प्रांत के ऊपर एक ड्रोन और खमीस मुशायत की तरफ दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को हवा में ही मार गिराया. वहीं, कई इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है. हूतियों का आरोप है कि सऊदी गठबंधन ने पिछले 24 घंटों में यमन पर 124 हवाई हमले किए हैं. हूतियों ने चेतावनी दी है कि जब तक सऊदी अपनी सैन्य कार्रवाई नहीं रोकता, तब तक सऊदी एयरपोर्ट्स पर ऐसे हमले जारी रहेंगे.
यह भी पढ़ें : सूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत; मिस्त्र की वायुसेना पर लगाया आरोप
रियाद में स्कूल बंद
लगातार बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बीच सऊदी प्रशासन ने रियाद के सभी स्कूलों में रविवार से गुरुवार तक ऑनलाइन पढ़ाई के आदेश दिए हैं. वहीं, ब्रिटिश दूतावास ने अपने नागरिकों को मदीना एयरपोर्ट को छोड़कर जेद्दा, दम्मम और रियाद समेत पूरे सऊदी अरब में गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सख्त सलाह दी है. इसके अलावा अमेरिकी विमानन प्राधिकरण ने भी अमेरिकी एयरलाइंस को सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में बेहद सतर्कता बरतने को कहा है.
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
1 hr agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
2 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
4 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
5 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
5 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
7 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
8 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
10 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
10 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines