Sri Lankan Worker Sivarasa Anojan: सऊदी अरब की सुप्रीम कोर्ट ने शिवरासा अनोझन को सुनाई गई मौत की सजा को पलट दिया है. अनोझन 24 साल के श्रीलंकाई हिंदू प्रवासी मजदूर हैं, जिन्हें पैगंबर मोहम्मद के बारे में फेसबुक पर एक टिप्पणी करने के कारण ईशनिंदा का दोषी ठहराया गया था. ये फैसला श्रीलंकाई सरकार की ओर से उन्हें राहत दिलाने के लिए की गई कूटनीतिक और कानूनी कोशिशों के बाद आया है. श्रीलंका के विदेश मामलों, विदेशी रोजगार और पर्यटन मंत्रालय ने 14 अक्तूबर 2026 को कंफर्म किया कि कोर्ट ने 13 अक्टूबर को मौत की सजा को रद्द कर दिया.
FB कमेंट से मौत की सजा तक का मामला
ये मामला जून 2026 के आखिर में श्रीलंका में एक हिंदू तीर्थयात्रा के दौरान हुए विवाद के बाद शुरू हुआ था. एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ जिसमें एक युवा मुस्लिम शख्स हिंदू तीर्थयात्रियों के पास एक कुत्ते को लात मारता हुआ दिख रहा था, जिससे सोशल मीडिया यूजर्स के बीच तीखी बहस छिड़ गई. डिबेट के दौरान, कथित तौर पर एक यूजर ने हिंदू देवता के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की. अनोझन ने तमिल भाषा में पैगंबर मोहम्मद के बारे में एक कमेंट करके जवाब दिया, जिसे उन्होंने बाद में हटा दिया. उन्होंने माफी मांगते हुए एक वीडियो भी जारी किया.
यह भी पढ़ें- व्हाट्सएप मैसेज और सजा-ए-मौत! 22 साल के लड़के की जान का दुश्मन क्यों बना पाकिस्तान?
हालांकि उस विवादित कमेंट का स्क्रीनशॉट सऊदी अरब में उनके एम्प्लॉयर तक पहुंच गए, जिसके बाद अधिकारियों ने जांच शुरू की. खबरों के मुताबिक उनके इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट जब्त कर लिए गए थे. अल-अहसा क्रिमिनल कोर्ट ने शुरू में 15 जुलाई को उन्हें पाँच साल की जेल और 30 लाख सऊदी रियाल (लगभग 800000 डॉलर) का जुर्माना लगाया था. 17 सितंबर को अपील कोर्ट ने उस सजा को पलट दिया और मौत की सजा सुना दी.
श्रीलंका ने कूटनीतिक कोशिशें तेज कीं
इस फैसले के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और विदेश मंत्री ने सजा को चुनौती देने के लिए कूटनीतिक कोशिशें शुरू कीं. सुप्रीम कोर्ट में अपील की पैरवी करने के लिए एक स्पेशल लीगल टीम रियाद गई. श्रीलंका के कई सांसदों, बौद्ध नेताओं और हिंदू धार्मिक प्रतिनिधियों ने भी दया की अपील की और सरकार से दखल देने की गुजारिश. श्रीलंका के राजदूत ने जेल में अनोझन से मिलकर उसकी स्थिति का जायजा लिया.
कानूनी अनिश्चितता बरकरार
हालांकि मौत की सजा को पलट दिया गया है, लेकिन अनोझन की कानूनी स्थिति अभी भी क्लियर नहीं है. ये अभी साफ नहीं है कि उन्हें 5 साल की जेल की सजा काटनी होगी या उन्हें दोषी ठहराने का फैसला पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है. सऊदी अधिकारियों की तरफ से और क्लेरिफिकेशन का इंतजार है.
संबंधित खबरें
जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
2 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
7 hrs agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
8 hrs agoLIVE: टोक्यो में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता
13 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
13 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
14 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
14 hrs agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
14 hrs agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
22 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines