Hajj pilgrims Died in Mecca Saudi Arabia: भीषण गर्मी के बीच मुस्लिमों की धार्मिक यात्रा हज भी जारी है। सऊदी मौसम विभाग के अधिकारियों ने इसे लेकर चेतावनी भी जारी की हुई है। प्रशासन ने सभी यात्रियों को छाता साथ रखने की सलाह दी है। इस बीच खबर है कि मक्का में भीषण गर्मी के कारण अब तक 6 हज यात्रियों की जान जा चुकी है। मरने वाले हज यात्री जाॅर्डन के रहने वाले थे। जाॅर्डन के विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वह जेद्दा के स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है ताकि मृतकों के शवों को दफनाने की प्रक्रिया शुरू की जा सके। या उन्हें जाॅर्डन भेजा जा सके। सभी हज यात्रियों की मौत माउंट अराफात में हुई। जो कि हज यात्रा का मुख्य पड़ाव भी है।
सऊदी अधिकारियों ने सभी यात्रियों से छाता साथ रखने को कहा है। ग्रेगोरियन कैलेंडर और इस्लामिक कैलेंडर में अंतर है इसलिए हज का समय हर साल बदल जाता है। इस साल सऊदी अरब में पांच दिवसीय तीर्थयात्रा के दौरान अत्यधिक गर्मी की आशंका है। मक्का में तापमान 48 डिग्री तक पहुंच सकता है। स्थानीय समाचार एजेंसी की मानें तो स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद अल अब्दुलअली ने कहा कि हज यात्रा पर आने वाले लोग अपने साथ छाता लेकर चले।
गर्मी ने निपटने के लिए सऊदी सरकार ने किए इंतजाम
वहीं सऊदी सरकार ने भी गर्मी से होने वाली किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा इकाइयों और 30 रैपिड रेस्पाॅन्स टीम के साथ 1600 से अधिक लोगों को तैनात किया है। इसके अलावा 5000 से अधिक हेल्थ वाॅलिंटियर्स को भी तैनात किया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि मरने वाले सभी 6 लोग आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा नहीं थे।
ये भी पढ़ेंः US: चंद सेकंड्स में सैकड़ों फीट नीचे आ गया विमान, यात्रियों की हलक में अटक गई जान
ये भी पढ़ेंः US: सैन फ्रांसिस्को के भारतीय स्टोर में 20 बदमाशों ने दिनदहाड़े की करोड़ों की लूट; 5 गिरफ्तार
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
4 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
5 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
6 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
7 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
7 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
11 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
14 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
17 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
17 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines