सऊदी अरब में मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए वहां मौजूद भारतीयों के लिए नई एडवाइजरी जारी की गई है. राजधानी रियाद का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा उड़ानों के लिए अभी भी पूरी तरह बंद है. बिगड़ते हालात के बीच भारत की प्रमुख एयरलाइन कंपनियों एअर इंडिया और इंडिगो ने सऊदी अरब जाने और वहां से आने वाली उड़ानों पर रोक की अवधि आगे बढ़ा दी है. इस बीच, हूती हमलों का सामना कर रहे सऊदी अरब के प्रति भारत ने अपनी एकजुटता और समर्थन व्यक्त किया है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की खुली बहस के दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने सऊदी अरब के प्रति भारत के कड़े समर्थन को दोहराया.
कब तक रद्द रहेंगी उड़ानें?
विमानन कंपनियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक रियाद, दम्मम और जेद्दा के लिए एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी सभी उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द कर दी हैं. इंडिगो एयरलाइंस ने सऊदी अरब के लिए अपनी सभी सेवाएं 24 अक्टूबर तक स्थगित रखने की घोषणा की है. आकासा एयर ने रियाद के लिए 24 अक्टूबर तक और जेद्दा के लिए 21 अक्टूबर तक उड़ानें बंद रखने की घोषणा की है. उड़ानों के अचानक रद्द होने से सऊदी अरब आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. एयरलाइंस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें.
भारतीय दूतावास की नागरिकों को सलाह- ‘घरों में रहें’
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एक नई एडवाइजरी जारी की है. दूतावास ने लोगों को आगाह करते हुए कहा है कि हवाई हमलों के मद्देनजर सभी लोग सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों या घरों के भीतर ही रहें. जब तक बहुत जरूरी न हो, बाहर न निकलें. इसके साथ ही दूतावास ने नागरिकों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने और सीधे दूतावास के संपर्क में रहने की अपील की है.
कौन-सी उड़ानें अभी भी चालू हैं?
दम्माम, जेद्दा और मदीना एयरपोर्ट से संचालन जारी है, हालांकि उड़ानों में रुकावटें आ रही हैं. ‘सऊदिया’ एयरलाइंस इन तीनों शहरों से भारत के लिए तय शेड्यूल के अनुसार उड़ानें भर रही है. वहीं, ‘फ्लाईनास’ दम्माम से लखनऊ के बीच फ्लाइट्स चला रही है और ‘फ्लाईडील’ ने 17-18 अक्टूबर के लिए दम्माम-मुंबई रूट पर विशेष उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है.
घायल भारतीयों का हाल और दूतावास की चेतावनी
10 अक्टूबर को रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले में घायल हुए भारतीय नागरिकों का इलाज जारी है. इनमें 2 नागरिक आईसीयू (ICU), 1 नागरिक एचडीयू (HDU) और 3 सामान्य वार्ड में भर्ती हैं. दूतावास ने भारतीय नागरिकों से स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और हवाई हमले की स्थिति में घरों के भीतर रहने को कहा है. इसके अलावा, घटना से जुड़ी कोई भी तस्वीर, वीडियो या जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर या रिकॉर्ड न करने की सख्त हिदायत दी गई है.
उमरा और आपातकालीन यात्रा को लेकर सलाह
जिन भारतीयों को तुरंत भारत लौटना है, वे बहरीन, कुवैत या कतर के रास्ते यात्रा कर सकते हैं. साथ ही, उमरा या अन्य कारणों से सऊदी अरब जाने की योजना बना रहे लोगों को सलाह दी गई है कि वे उड़ानों के रद्द होने और रुकने की अवधि बढ़ने की संभावना को ध्यान में रखकर ही कोई फैसला लें.
संबंधित खबरें
जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
25 mins agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
5 hrs agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
6 hrs agoLIVE: टोक्यो में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता
11 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
11 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
12 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
12 hrs agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
12 hrs agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
20 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines