Satish Malhotra Ceo Of Container Store Cut His Salary To Help Employee: ऐसे समय में जब दुनिया भर में कर्मचारी छंटनी और वेतन कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं, एक कंपनी के सीईओ का अपने कर्मचारियों के हक में लिया गया फैसला सराहा जा रहा है। दरअसल, सतीश मल्होत्रा अमेरिकी में स्पेशल रिटेल चेन कंपनी द कंटेनर स्टोर के सीईओ हैं। उन्होंने अपने कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोत्तरी करने के लिए अपने वेतन में 10 फीसदी कटौती की है। उनकी ये दरियादिली काफी लोगों को पसंद आई है।
सतीश मल्होत्रा 1 फरवरी 2021 से कंपनी के सीईओ हैं। उन्होंने इससे पहले कॉस्मेटिक चेन सेफोरा में 20 वर्षों तक काम किया था।
कितनी है सतीश मल्होत्रा की कमाई?
फॉर्च्यून रिपोर्ट के अनुसार, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के साथ एक फाइलिंग में कंपनी ने खुलासा किया है कि मलहोत्रा का वार्षिक वेतन छह महीने की अवधि के लिए $ 925,000 (7,68,72,125 रुपए) से घटकर $ 832,500 (6,91,84,912.50) हो जाएगी।
पिछले साल मल्होत्रा का कुल कंपेनसेशन 2.57 मिलियन डॉलर था। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा? कंटेनर स्टोर ने अपने सबसे हालिया क्वाटरली रिजल्ट में $10.1 मिलियन का कुल शुद्ध घाटा दर्ज किया, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में $20 मिलियन से भी अधिक खराब है।
Container Store Millionaire Ceo Satish Malhotra
Google और Apple CEO ने भी अपने वेतन घटाए
सतीश मल्होत्रा एप्पल के सीईओ टिम कुक और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के साथ उन सीईओ की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने इस साल बड़े पैमाने पर छंटनी और लागत में कटौती के बीच अपनी सैलरी में कटौती की है।
इस साल जनवरी में, 12,000 छंटनी की घोषणा के बमुश्किल 10 दिन बाद, सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्तर से ऊपर की सभी भूमिकाओं के लिए उनके वार्षिक बोनस में कटौती की जाएगी।
हालांकि, पिचाई ने यह नहीं बताया कि वेतन में कितने प्रतिशत की कटौती की जाएगी या कितने समय के लिए कटौती की जाएगी। वहीं, Apple ने बड़े पैमाने पर छंटनी नहीं करने के बावजूद 2023 के लिए टिम कुक के वेतन में कटौती का ऐलान किया था। Apple 2023 में अपने सीईओ टिम कुक के कंपेनसेशन में 50% की कटौती कर 49 मिलियन डॉलर कर रहा है।
यह भी पढ़ें: PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, वाराणसी में काफिले में गाड़ी के आगे कूदा युवक
संबंधित खबरें
गंभीर जल संकट के मुहाने पर पाकिस्तान, भारत नहीं; खुद की नाकामी जिम्मेदार
1 min ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
3 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
3 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
4 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
4 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
4 hrs agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
12 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
13 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
14 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines