Salman Rushdie: मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर जानलेवा हमला हुआ है। सलमान रुश्दी पर ये हमला अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुआ। रुश्दी पर ये हमला उस वक्त हुआ जब वो एक कार्यक्रम में मंच से बोल रहे थे। इस दौरान अचानक हमलावर सामने से आया और उसने उनपर चाकू और मुक्के से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर ने करीब 20 सेकेंड तक रुश्दी पर एक के बाद एक करीब 10 से 15 वार किए। मौके पर अफरातफरी मच गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया। न्यूयॉर्क पुलिस ने 25 साल के हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर की पहचान न्यू जर्सी के 24 वर्षीय हादी मतार के तौर पर हुई है।
जानकारी के मुताबिक सलमान रुशदी का ऑपरेशन किया गया है और वो वेंटिलेटर पर हैं। उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हमले के उनकी आंख जा सकती है। साथ ही उनके लीवर को भी नुकसान पहुंचा है।
आपको बता दें कि बुकर पुरस्कार विजेता सलमान रुश्दी सैटनिक वर्सेस लिखने के बाद विवादों में आए गए थे। भारत समेत कई देशों में सलमान रुश्दी की ये किताब बैन है। सलमान रुश्दी पर इस किताब की वजह से पैगबंर मोहम्मद के अपमान का आरोप लगा था। यहां तक कि ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला रुहोल्ला खोमैनी के फतवे का सामना करना पड़ा था।
संबंधित खबरें
कोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
3 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
6 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
7 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
8 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
18 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines