जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड का करीबी रजाउल्लाह निजामानी उर्फ अबू सैफुल्लाह ढेर हो गया। पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने लश्कर के शीर्ष कमांडर अबू सैफुल्लाह को गोलियों को भून दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोप है कि इसने भारत में कई आतंकी हमलों की साजिश रची थी। वह लश्कर के संस्थापक आतंकी हाफिज सईद और सहसंस्थापक सैफुल्लाह खालिद का करीबी था। सैफुल्लाह खालिद ने पहलगाम आतंकी हमले की साजिश रची थी।
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बदीन जिले स्थित माटली तालुका में आतंकी अबू सैफुल्लाह को मार गिराया। हमलावरों ने उस पर गोलियां चलाईं, जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा और जान चली गई। पिछले काफी समय से ये नेपाल में लश्कर-ए-तैयबा का काम देख रहा था। ये आतंकी सरगना नेपाल के रास्ते लश्कर के आतंकियों को भारत में प्रवेश करने का काम करता था।
यह भी पढे़ं : सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, पहलगाम से पकड़ा गया एक संदिग्ध, बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर घूम रहा था
जानें किन-किन नामों से जाना जाता था अबू सैफुल्लाह?
लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर का नाम अबू सैफुल्लाह उर्फ विनोद कुमार उर्फ मोहम्मद सलीम उर्फ खालिद उर्फ वनियाल उर्फ वाजिद उर्फ सलीम भाई है। ये नेपाल में लश्कर का पूरा मॉड्यूल संभालता था। इस आतंकी का मुख्य काम लश्कर की आतंकवादी गतिविधियों के लिए कैडर और आर्थिक मदद मुहैया कराना था।
अबू सैफुल्लाह ने भारत में इन हमलों की रची थी साजिश
आतंकी सैफुल्लाह खालिद ने साल 2001 में यूपी के रामपुर में CRPF कैंप पर अटैक कराया था। बेंगलुरु में साल 2005 में आतंकियों ने लोगों पर फायरिंग की थी। साथ ही जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमला का मास्टरमाइंड भी सैफुल्लाह खालिद बताया जा रहा है। उसने ही इस हमले की साजिश रची थी। इसने ही आरएसएस (RSS) मुख्यालय नागपुर पर 2006 में हुए आतंकी हमले की साजिश रची थी।
यह भी पढे़ं : भारत में 3 बड़े हमलों में शामिल था लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी अबू सैफुल्लाह, हाफिज सईद की टूटी कमर
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
5 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
5 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
8 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
8 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
8 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
9 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
20 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines