Barack Obama Mocks Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस के रेनोवेशन के प्लान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की है. उन्होंने ट्रंप की सोने की सजावट वाली पसंद की तुलना इराक के पूर्व शासक सद्दाम हुसैन के आलीशान महलों से की है. ओबामा ने ट्रंप और उनके रिपब्लिकन सहयोगियों पर राजनीतिक प्रचार के दौरान क्रूर और असभ्य व्यवहार करने का आरोप भी लगाया.
ओबामा ने ट्रंप के रेनोवेशन प्लान पर निशाना साधा
3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले ओहियो में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान, ओबामा ने मजाक में कहा कि व्हाइट हाउस ऐसा लगता है जैसे इसे सद्दाम हुसैन ने डिजाइन किया हो. उनका ये कमेंट डोनाल्ड ट्रंप के बॉलरूम, रोज गार्डन में किए जाने वाले बदलावों और साउथ लॉन में हेलीकॉप्टर उतारने की जगह बनाने के प्लान के बारे में थी.
ओबामा ने कहा कि राष्ट्रपति आम अमेरिकियों से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के बजाय, संपत्ति को बेहतर बनाने पर बहुत ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. उनकी इस बात पर वहां मौजूद लोग हंस पड़े और तालियां बजाने लगे. पूर्व राष्ट्रपति डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे थे, जिनमें गवर्नर पद की उम्मीदवार एमी एक्टन और सीनेट उम्मीदवार शेरोड ब्राउन शामिल हैं. डेमोक्रेट्स चुनावों से पहले अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं.
सद्दाम हुसैन से तुलना का मतलब
ओबामा ने सद्दाम हुसैन का जिक्र इसलिए किया क्योंकि इराक के इस पूर्व नेता के पास बहुत आलीशान घर और शानदार महल हुआ करते थे. हुसैन ने 1979 से लेकर 2003 में अमेरिकी हमले में अपनी सत्ता गिरने तक इराक पर शासन किया. उनके शासनकाल में कई महल और आलीशान परिसर बनाए गए, जिनमें संगमरमर की सजावट, बड़े-बड़े झूमर, शानदार फर्नीचर और सोने की नक्काशी वाली चीजें थीं. ये संपत्तियां उस पूर्व शासक की दौलत और उसके अधिकार के प्रदर्शन के रूप में जानी जाती थीं. ओबामा ने इसी मिसाल का इस्तेमाल करते हुए ट्रंप के व्हाइट हाउस को नया रूप देने की योजना में दिखाई गई हद से ज्यादा विलासिता की आलोचना की.
ओबामा ने ट्रंप को बताया क्रूर और असभ्य
बराक ओबामा ने रिपब्लिकन पार्टी के चुनावी तरीकों की भी आलोचना की और डोनाल्ड ट्रंप तथा उनके राजनीतिक सहयोगियों के बर्ताव को क्रूर और असभ्य बताया. ओहियो में उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी की ओर से गवर्नर पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी पर निशाना साधा. ये निशाना एक ऐसे विज्ञापन को लेकर था जिसमें एमी एक्टन की मां को दिखाया गया था. ओबामा का ये कमेंट डेमोक्रेटिक समर्थकों को एकजुट करने और रिपब्लिकन उम्मीदवारों को चुनौती देने की एक बड़ी कोशिश का हिस्सा थीं. ये बातें मध्यावधि चुनावों से पहले बढ़ती राजनीतिक तीखी बहस को दिखाती हैं. ये चुनाव अमेरिकी कांग्रेस में सत्ता के संतुलन को तय करने और ट्रंप के कार्यकाल के बचे हुए समय की दिशा तय करने में अहम रोल अदा कर सकते हैं.
संबंधित खबरें
अमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
3 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
5 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
6 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
6 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
15 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
16 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
19 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
21 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 day agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines