S Jaishankar UNGA: इजराइल ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को लेबनान की राजधानी बेरूत में हुई एयरस्ट्राइक में मार गिराया। ये कार्रवाई ऐसे समय में हुई, जब दुनियाभर के कई देश संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। शनिवार को हिजबुल्लाह चीफ के मारे जाने के बाद UNGA में ‘आतंक’ का मुद्दा गूंज उठा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए पड़ोसी देश और आतंकियों के पनाहगार पाकिस्तान को चेतवानी दे डाली। विदेश मंत्री ने कहा- ये दौर मुश्किलों का है और हमें हौसला बनाए रखना है।
दुनिया मूकदर्शक बनी नहीं रह सकती
उन्होंने आगे कहा- यूक्रेन या मध्य पूर्व- युद्ध कहीं भी हो रहा है तो दुनिया मूकदर्शक बनी नहीं रह सकती। विदेश मंत्री ने कहा- पाकिस्तान अपने कर्मों का फल भुगत रहा है। उसकी अर्थव्यवस्था चरमरा रही है। इसके साथ ही विदेश मंत्री ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा- अगर सीमा पार आतंक को बढ़ावा दिया गया तो उसके नतीजे बुरे होंगे।
सीमा पार आतंकवाद की नीति नहीं चलेगी
इसी के साथ उन्होंने पाकिस्तान की नापाक हरकतों को एक्सपोज किया। विदेश मंत्री ने कहा- जो दूसरे देशों की जमीन पर नजर रखते हैं उन्हें एक्सपोज किए जाने और माकूल जवाब दिए जाने की जरूरत है। इस मंच से पाकिस्तान की ओर से कुछ अजीब दलीलें दी गईं। मैं भारत के स्टैंड को स्पष्ट करते हुए कहना चाहता हूं कि पाकिस्तान की सीमा पार आतंकवाद की नीति नहीं चलेगी। अगर उनके द्वारा कोशिश की गई तो करारा जवाब दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: एक-दो नहीं, इजराइल ने ढेर किए 10 सरगना, अब बस बचा 1…कौन है ये शख्स?
पाकिस्तान को खाली करना होगा पीओके
विदेश मंत्री ने आगे कश्मीर के सवाल पर कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच बस इतना होना है कि पाकिस्तान को PoK को खाली करना है। साथ ही उसे आतंकवाद को समर्थन देने की नीति छोड़नी होगी। दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में जम्मू एवं कश्मीर की स्थिति की तुलना फिलिस्तीन से की थी। इस मामले में भारत ने कड़ा रुख अख्तियार किया है।
ये भी पढ़ें: कौन होगा हिजबुल्लाह का नया सरगना? अमेरिका की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल है ये शख्स
संबंधित खबरें
VIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
4 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
6 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
7 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
20 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
22 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
23 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 day agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines