विदेश मंत्री एस. जयशंकर की न्यूयॉर्क में डीपी वर्ल्ड के चीफ सुल्तान अहमद बिन सुलेयन से मुलाकात हुई है. इस मुलाकात में दोनों ने काफी समय तक बातचीत की है. माना जा रहा है कि इस चर्चा में कई अहम पहलूओं पर बात हुई है. इनमें ग्लोबल ट्रेड में भारत का विस्तार, कनेक्टिविटी को बढ़ाना इत्यादि जैसी चीजें शामिल है. इसके अलावा एक और मुद्दा भी अहम रहा होगा, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया व्यापार नीतियों से जुड़ा हो सकता है.
DP वर्ल्ड किस चीज की कंपनी है?
DP वर्ल्ड एक दुबई स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो दुनियाभर में बंदरगाहों, कंटेनर टर्मिनल और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्रों में काम करती है. भारत में भी इसके कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं. जयशंकर और कंपनी प्रमुख की इस मुलाकात का मकसद भारत को वैश्विक सप्लाई चेन का अहम हिस्सा बनाने की दिशा में सहयोग बढ़ाना था.
ये भी पढ़ें-‘यूक्रेन युद्ध की फंडिंग कर रहा भारत और चीन’, UNGA में ट्रंप ने लगाए आरोप
EU संघ के मंत्रियों के साथ भी की बैठक
विदेश मंत्री एस जयशंकर न्यूयॉर्क में आयोजित यूएन मीटिंग में शामिल हुए थे. यहां उन्होंने सोमवार को हुई वार्ता में हिस्सा लिया था. इस बैठक में भारत, ब्राजील और मेक्सिको के मंत्री शामिल थे. उन्होंने अनौपचारिक बैठक में भी कई विदेशी मंत्रियों से बात की थी.
ट्रंप टैरिफ नीति पर दिखेगा असर
अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ और h1 वीजा को लेकर भारत अपने हितों को ध्यान में रखते हुए इतर और कई बड़े देशों के साथ बातचीत को बढ़ावा दे रही है. इसके लिए मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों के साथ मिलकर काम कर रही है. भारत और अमेरिका के बीच भी डील हो रही है. वहीं दूसरी तरफ भारत भी यूरोपियन यूनियन के साथ साझेदारी बढ़ा रहा है.
ये भी पढ़ें-‘भारत-चीन रिश्तों की पहचान है दोस्ती’ चीनी अधिकारी ने कही बड़ी बात
संबंधित खबरें
ब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
4 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
4 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
11 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
13 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
14 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines