ट्रंप की व्यापार नीति पर दिखेगा असर, न्यूयॉर्क में इस बड़ी कंपनी के प्रमुख से मिले एस. जयशंकर

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में वैश्विक लॉजिस्टिक और पोर्ट मैनेजमेंट कंपनी डीपी वर्ल्ड के प्रमुख सुल्तान अहमद बिन सुलेयन से मुलाकात की. इस बैठक में कनेक्टिविटी बढ़ाने, वैश्विक व्यापार को सुगम बनाने और सप्लाई चेन को मजबूत करने पर विस्तार से बातचीत हुई. इसका असर ट्रंप की टैरिफ नीति पर भी दिखाई दे सकता है.

eam jaishankar | talent mobility | h1b visa

H1B वीजा प्रोग्राम को लेकर विदेश मंत्री जयशंकर ने खुलकर बात की है.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की न्यूयॉर्क में डीपी वर्ल्ड के चीफ सुल्तान अहमद बिन सुलेयन से मुलाकात हुई है. इस मुलाकात में दोनों ने काफी समय तक बातचीत की है. माना जा रहा है कि इस चर्चा में कई अहम पहलूओं पर बात हुई है. इनमें ग्लोबल ट्रेड में भारत का विस्तार, कनेक्टिविटी को बढ़ाना इत्यादि जैसी चीजें शामिल है. इसके अलावा एक और मुद्दा भी अहम रहा होगा, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया व्यापार नीतियों से जुड़ा हो सकता है.

विज्ञापन

DP वर्ल्ड किस चीज की कंपनी है?

DP वर्ल्ड एक दुबई स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो दुनियाभर में बंदरगाहों, कंटेनर टर्मिनल और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्रों में काम करती है. भारत में भी इसके कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं. जयशंकर और कंपनी प्रमुख की इस मुलाकात का मकसद भारत को वैश्विक सप्लाई चेन का अहम हिस्सा बनाने की दिशा में सहयोग बढ़ाना था.

विज्ञापन

EU संघ के मंत्रियों के साथ भी की बैठक

विदेश मंत्री एस जयशंकर न्यूयॉर्क में आयोजित यूएन मीटिंग में शामिल हुए थे. यहां उन्होंने सोमवार को हुई वार्ता में हिस्सा लिया था. इस बैठक में भारत, ब्राजील और मेक्सिको के मंत्री शामिल थे. उन्होंने अनौपचारिक बैठक में भी कई विदेशी मंत्रियों से बात की थी.

विज्ञापन

ट्रंप टैरिफ नीति पर दिखेगा असर

अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ और h1 वीजा को लेकर भारत अपने हितों को ध्यान में रखते हुए इतर और कई बड़े देशों के साथ बातचीत को बढ़ावा दे रही है. इसके लिए मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों के साथ मिलकर काम कर रही है. भारत और अमेरिका के बीच भी डील हो रही है. वहीं दूसरी तरफ भारत भी यूरोपियन यूनियन के साथ साझेदारी बढ़ा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ