कॉल गर्ल्स को घर बुलाकर सामान लूट लेता था शख्स, पुलिस ने 'रसोई' खोली तो रह गई दंग

rwanda man lured call girls home 14 bodies found buried in kitchen

rwanda man lured call girls home 14 bodies found buried in kitchen

विज्ञापन

Rwanda Serial Killer: सीरियल किलर्स की सनक कई घर उजाड़ देती है। एक ऐसा ही केस रवांडा में सामने आया है। राजधानी किगाली में एक शख्स को रसोई में दफन किए गए 10 से अधिक शव मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि 34 साल के संदिग्ध सीरियल किलर ने पीड़ितों को किगाली में अपने किराए के घर में बुलाकर इन वारदातों को अंजाम दिया।

10 से ज्यादा शव पाए गए 

स्थानीय मीडिया ने कहा कि 10 से अधिक शव पाए गए हैं। जबकि रवांडा जांच ब्यूरो (RIB) के एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर AFP को बताया कि ये संख्या 14 थी। हालांकि आरआईबी के प्रवक्ता थियरी मुरांगिरा ने आंकड़े की पुष्टि करने से इनकार कर दिया। उन्होंने एएफपी से कहा- “अंतिम संख्या फोरेंसिक जांच द्वारा निर्धारित की जाएगी।”

विज्ञापन

स्थानीय मीडिया के हवाले से उन्होंने कहा कि आरोपी को शुरू में जुलाई में डकैती और रेप सहित अन्य अपराधों के संदेह में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन सबूतों की कमी के कारण उसे जमानत दे दी गई थी। हालांकि जांच जारी रही। मंगलवार को उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। जब उसके घर की तलाशी ली गई, तो उसकी रसोई में खोदे गए गड्ढे में शवों का पता चला।

मशहूर सीरियल किलर को देखकर हत्या करना सीखा

आरआईबी सूत्र ने कहा- “संदिग्ध ने कबूल किया कि उसने मशहूर सीरियल किलर को देखकर हत्या करना सीखा। उसने अपने कुछ पीड़ितों को एसिड में घोल दिया।” “वह अपने पीड़ितों का पीछा करने से पहले उनके बारे में जानकारी जुटाता। आम तौर पर उन लोगों के पास जाता जो करीबी परिवार या दोस्तों के साथ नहीं रहते।”

मुरांगिरा ने कहा कि संदिग्ध ने पूछताछ के दौरान हत्याओं की बात कबूल कर ली है। शुरुआती जांच से पता चला है कि पीड़ित पुरुष और महिला दोनों थे। उन्होंने कहा- “वह अपने पीड़ितों, ज्यादातर कॉल गर्ल्स को फुसलाकर अपने घर लाता था। जहां वह उनके फोन और सामान लूट लेता था और फिर उनकी गला घोंटकर हत्या कर देता। इसके बाद उन्हें अपने किराए के घर की रसोई में खोदे गए गड्ढे में दफना देता था।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ