---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

पुतिन की खासमखास ने पति को छोड़ा, 11 साल बड़े अरबपति से अफेयर की खबरें, युद्ध अपराधों के लिए है वांटेड

Maria Lvova-Belova News: टेलीग्राम चैनलों पर मारिया और मालोफीव के रिश्ते की शुरुआत 2023 से कही जा रही है, जब दोनों ने जनवरी 2023 में यूक्रेनी बच्चों की मदद के लिए संयुक्त रूप से चैरिटी प्रोग्राम हैप्पी चाइल्डहुड का ऐलान किया।

---विज्ञापन---

Maria Lvova-Belova News: रूस की बाल अधिकार आयुक्त और राष्ट्रपति पुतिन की खासमखास मारिया ल्वोवा-बेलोवा ने अपने पादरी पति को छोड़ दिया है। चर्चा है कि ल्वोवा-बेलोवा अब उम्र में 11 साल बड़े रूसी अरबपति के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने युद्ध अपराध के मामले में ल्वोवा-बेलोवा को वांटेड घोषित कर रखा है। बाल अधिकार आयुक्त पर रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के इलाकों से सैकड़ों बच्चों को गैरकानूनी रूप से निर्वासित करने का आरोप है।

18 बच्चों को लिया है गोद

मारिया ने 2003 में पादरी पति पावेल कोगेलमैन के साथ शादी रचाई थी। दोनों के पांच बच्चे हैं और उन्होंने पांच अन्य बच्चों को गोद लिया है। कुल मिलाकर मारिया ने 18 बच्चों को गोद लिया है। इनमें यूक्रेन का एक बच्चा भी शामिल है, जो बर्बाद हो चुके मारियुपोल शहर का है। ल्वोवा-बेलोवा के पादरी पति को छोड़ने की चर्चाओं ने तब जोर पकड़ा, जब वह पिछले हफ्ते येकेतरिनबर्ग में चर्च के एक कार्यक्रम में 50 वर्षीय रूसी अरबपति कांस्टैनटिन मालोफीव का हाथ थामे दिखीं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः पानी पर दौड़ सकती है ये एथलीट! साइंटिस्ट भी हैरान; ओलंपिक में दिखेगा जादू

कौन हैं अरबपति मालोफीव

मालोफीव का रूस के ऑर्थोडॉक्स चर्च के साथ बेहद घनिष्ठ रिश्ते हैं। मालोफीव ने धुर रूढ़िवादी टीवी चैनल जारग्रेड की स्थापना की है और उन्हें पुतिन के कट्टर समर्थक के तौर पर जाना जाता है। मालोफीव ने यूक्रेन पर हमले का भी समर्थन किया था, वे रशिया को राजशाही घोषित करने की मांग करते रहे हैं।

---विज्ञापन---

अरबपति मालोफीव के साथ रिश्ते पर साधी चुप्पी

हालांकि मालोफीव पर अमेरिका और यूरोपीय यूनियन ने प्रतिबंध लगा रखा है। उन पर 2014 में पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादियों को आर्थिक मदद देने का आरोप है। मालोफीव ने पुतिन को एक बार ‘ईश्वर का चमत्कार’ कहा था। हालांकि मारिया और मालोफीव ने अपने रिश्ते पर कुछ नहीं कहा है। लेकिन आर्थोडॉक्स चर्च से जुड़े सूत्रों के हवाले से पश्चिमी मीडिया में इस सच कहा गया है।

ये भी पढ़ेंः 36 लोगों की मौत और 162 घायल, 2 कबीलों के बीच छिड़ी हिंसक जंग; दागे मोर्टार-रॉकेट

---विज्ञापन---

2023 में शुरू हुआ अफेयर

बाल अधिकार आयुक्त के पद पर नियुक्ति के बाद से ही प्रो-क्रेमलिन मीडिया मारिया ल्वोवा-बेलोवा के परिवार के बारे में खबरें प्रकाशित करता रहा है। मारिया और उनके पादरी पति अपने पारिवारिक मूल्यों, ईसाईयत में विश्वास, पारंपरिक मूल्यों और बच्चों को गोद लिए जाने के बारे में सार्वजनिक तौर पर बात करते रहे हैं। टेलीग्राम चैनलों पर मारिया और मालोफीव के रिश्ते की शुरुआत 2023 से कही जा रही है, जब दोनों ने जनवरी 2023 में यूक्रेनी बच्चों की मदद के लिए संयुक्त रूप से चैरिटी प्रोग्राम हैप्पी चाइल्डहुड का ऐलान किया।

सूत्रों ने की रिश्ते की पुष्टि

अगले महीने दोनों ने रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के इलाकों जापोरिज्जिया, दोंतेस्क और लुहांस्क का दौरा किया। 2023 के अंत में मीडिया ने दोनों के रिश्ते के बारे में कयासों और अटकलों को छापा शुरू कर दिया। बता दें कि मालोफीव ने पिछली गर्मियों में ही अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। इसके बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। डेली मेल ने लिखा है कि कम से कम 6 सूत्रों ने रूस के पत्रकारों से दोनों के रिश्ते की पुष्टि की है कि मारिया ल्वोवा-बेलोवा और मालोफीव रिलेशनशिप में हैं।

---विज्ञापन---

पुतिन की कट्टर समर्थक

मारिया के चैरिटी प्रोजेक्ट्स से जुड़े सूत्रों ने कहा कि बाल अधिकार आयुक्त का सबसे छोटा बेटा अपने पापा के साथ रहता है। वहीं मालोफीव से जुड़े सूत्रों ने कहा कि मारिया अपने परिवार से अलग रहती हैं। मारिया ल्वोवा-बेलोवा की पहचान पुतिन के कट्टर समर्थक की रही है। उन्होंने यूक्रेन पर हमले का भी समर्थन किया था। सोशल मीडिया वीडियोज में उन्हें पारिवारिक मूल्यों पर बात करते सुना जा सकता है।

First published on: Jul 29, 2024 10:21 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola