---विज्ञापन---

महिला ने 31 साल छोटे ‘बेटे’ से कर ली शादी, बोली- हमारा रिश्ता एकदम सही, एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते

Russian woman married her 31 year younger adopted son: महिला ने टार्टरस्तान टीवी स्टेशन के एक फिल्म प्रोजेक्ट के दौरान बच्चों को गोद लेना शुरू किया था।

Russian woman married her 31 year younger adopted son: एक महिला ने अपने 31 साल छोटे ‘बेटे’ से ब्याह रचा लिया। शादी के बाद महिला ने कहा कि हमारा रिश्ता बिलकुल सही है और हम एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते। बता दें कि महिला की उम्र 53 साल जबकि लड़के की उम्र 22 साल है। दोनों की उम्र में 31 साल का अंतर है। उधर, इस बेमेल शादी की सूचना के बाद बाल कल्याण विभाग की एक टीम अचानक महिला के घर पहुंची और उसके पांच अन्य बच्चों को कब्जे में ले लिया। मामला रूस का है।

द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला की पहचान 53 साल की म्यूजिशियन ऐसीलु चिजेव्स्काया मिंगालिम के रूप में हुई है। महिला मॉस्को मे रहती है। फिलहाल, वो इन दिनों बाल कल्याण विभाग का चक्कर काट रही है। दरअसल, मिंगालिम ने जिस 22 साल के डैनियल चिजेव्स्की से शादी की है, उसे उसने 8 साल पहले गोद लिया था। स्थानीय मीडिया के अनुसार, मिंगालिम ने डेनियल को तब से पाला था, जब वह महज 14 साल का था। उसने एक अनाथालय में उससे मुलाकात के बाद उसे गोद ले लिया था।

---विज्ञापन---

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मिंगालिम ने पहले शादी की थी, जिससे एक बेटा है। पति से अलगाव के बाद मिंगालिम ने टार्टरस्तान टीवी स्टेशन के एक फिल्म प्रोजेक्ट के दौरान बच्चों को गोद लेना शुरू किया था। फिलहाल, महिला अपने नए पति के साथ टार्टरस्तान में रह रही है। उसका कहना है कि वो बाल कल्याण के कब्जे में रह रहे पांच बच्चों और पति के साथ मास्को जाना चाहती है।

बाल कल्याण विभाग ने पांच बच्चों को कब्जे में क्यों लिया?

दरअसल, जब बाल कल्याण अधिकारियों को जानकारी हुई कि मिंगालिम ने गोद लिए बेटे से शादी कर ली है तो वे उसके घर पहुंचे। बाल कल्याण अधिकारियों ने आरोप लगाया कि आपने सिर्फ देखभाल के उद्देश्य से बच्चों को गोद लिया था, लेकिन अब आपकी ओर से उठाया गया कदम कानून के खिलाफ है। इसके बाद बाल कल्याण विभाग के अधिकारी गोद लिए गए पांच अन्य बच्चों को अपने साथ ले गए। पांच बच्चों में चार लड़कियां, जबकि एक लड़का शामिल है।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 27, 2023 01:33 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola