रूस और यूक्रेन युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की रूस के साथ शांति समझौता करने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं, दूसरी तरफ रूस है जो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा. रूस ने एक बार फिर यूक्रेन को निशाना बनाया है. यूक्रेन के शहर खरकीव पर रूस ने शुक्रवार को मिसाइल अटैक किया, जिसमें 10 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए. रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों ने शहर के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया और तबाही मच गई.
ये भी पढ़ें: ‘सभी यूक्रेनियन की एकमात्र इच्छा पुतिन की मृत्यु’, क्रिसमस पर राष्ट्रपति जेलेंस्की ने की कामना
राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा फैसला
इसी बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शुक्रवार को अपना रक्षा मंत्री बदल दिया. उन्होंने वर्तमान डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन मंत्री मिखाइलो फेडोरोव को यूक्रेन का नया रक्षा मंत्री चुना है. महज 34 साल के फेडोरोव ने रूस यूक्रेन के दौरान ड्रोन तकनीक और साइबर सेफ्टी में अहम योगदान दिया है. राष्ट्रपति जेलेंस्की का ये कदम इस बात का दर्शाता है कि वो रूस के लगातार हो रहे हमलों के बावजूद भी अपने सैन्य नेतृत्व को तरोताजा रखने की कोशिश कर रहे हैं.
राष्ट्रपति पुतिन ने लगाया था आरोप
इससे पहले रूस ने ये आरोप लगाया था कि यूक्रेन ने राष्ट्रपति पुतिन के आवास पर ड्रोन अटैक किया है. इस बारे में उन्होंने खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन करके इस बात की जानकारी दी थी. लेकिन अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA की जांच रिपोर्ट में ये सामने आया कि यूक्रेन ने पुतिन के घर पर किसी तरह का कोई हमला नहीं किया है. उन्हें अपनी जांच में इसके कोई सबूत नहीं मिले हैं. रिपोर्ट सामने आते ही ट्रंप ने भी रूस को ही खरीखोटी सुनाई.
ये भी पढ़ें: ‘यूक्रेन ने नहीं किया ड्रोन अटैक…’ पुतिन के दावों की निकल गई हवा, अमेरिका को नहीं मिले हमले के सबूत
संबंधित खबरें
कोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
3 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
5 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
6 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
8 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
18 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
23 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines