रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भूलने की बीमारी? जानें सेहत को लेकर क्रेमलिन ने क्या कहा

पहले भी पुतिन को कैंसर की उड़ चुकी है अफवाह इससे पहले भी पुतिन को लेकर अफवाह उड़ी थी कि उन्हें कैंसर है। पिछले साल एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि डॉक्टरों ने पुतिन से जल्द से जल्द ऑपरेशन कराने को कहा है। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया था कि ऑपरेशन के दौरान वे अपनी सत्ता अस्थाई रूप से पूर्व फेडरल पुलिस चीफ निकोलेई पात्रुशेव को सौंप सकते हैं।

Vladimir Putin Health: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर कई बार खबरें आती रहती हैं। इस बार खबर है कि उन्हें भूलने की बीमारी (डिमेंशिया) है। दरअसल, क्रेमलिन में एक चर्चा के दौरान पुतिन को कुछ लोगों से बातचीत करते देखा गया। इस दौरान कुछ वाक्या ऐसा हुआ जिससे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर अटकलें तेज कर दीं। व्लादिमीर पुतिन को डिमेंशिया होने की अफवाह फैलते ही क्रेमलिन की ओर से बयान जारी किया गया और कहा गया कि रूसी राष्ट्रपति का स्वास्थ्य बिलकुल ठीक है।

विज्ञापन

ब्लॉगर उलियाना याप्पारोवा की ओर से ट्वीट की गई एक वीडियो क्लिप में व्लादिमीर पुतिन को डिप्टी मेयर इवान श्टोकमैन के साथ बात करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में श्टोकमैन को सैन्य वर्दी में दिख रहे हैं। श्टोकमैन ने राष्ट्रपति से बातचीत में कहा कि उन्हें लगा कि अपने देश को लिए कुछ करना चाहिए, इसलिए उन्होंने निज़नी नोवगोरोड शहर के डिप्टी मेयर बनने के बारे में सोचा।

विज्ञापन

यूक्रेन युद्ध के बीच सेना में शामिल होने के अपने फैसले के बारे में बताते हुए इवान श्टोकमैन ने व्लादिमीर ने पुतिन से कहा कि देश का भविष्य अब तय किया जा रहा है। उनके इस बयान से पुतिन प्रभावित दिखे। पुतिन ने कहा कि अंत में आप इस खोज में सबसे महत्वपूर्ण चीज़ पर आए… जो देश के प्रति समर्पण भाव है।

विज्ञापन

इसके बाद व्लादिमीर पुतिन ने इवान श्टोकमैन से उनके बच्चों की उम्र पूछी। इवान श्टोकमैन ने बताया कि सबसे छोटा बेटा 9 साल का है, जबकि बड़ा बेटा 23 साल का है। इस पर, रूसी नेता ने इवान श्टोकमैन के फैसले की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपका छोटा बच्चा तीन साल का है। इसी के बाद पुतिन के भूलने की बीमारी की एक बार अफवाह उड़ गई।

पहले भी पुतिन को कैंसर की उड़ चुकी है अफवाह

इससे पहले भी पुतिन को लेकर अफवाह उड़ी थी कि उन्हें कैंसर है। पिछले साल एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि डॉक्टरों ने पुतिन से जल्द से जल्द ऑपरेशन कराने को कहा है। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया था कि ऑपरेशन के दौरान वे अपनी सत्ता अस्थाई रूप से पूर्व फेडरल पुलिस चीफ निकोलेई पात्रुशेव को सौंप सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ