क्या मर चुके हैं रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin? इस देश के इंटेलिजेंस चीफ ने किया बड़ा दावा
Edited By Bhola Sharma

Russian President Vladimir Putin
Edited By Bhola Sharma

Russian President Vladimir Putin
Vladimir Putin May Dead Claim Ukrainian spy chief: रूस और यूक्रेन के बीच जंग एक साल से जारी है। इस बीच एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मौत हो चुकी है? इस सवाल के जवाब में यूक्रेनी जासूस प्रमुख मेजर-जनरल किरिलो बुडानोव ने बड़ा दावा किया है। बुडानोव ने दावा किया कि असली व्लादिमीर पुतिन को एक साल से अधिक समय से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है। आखिरी बार उन्हें 26 जून 2022 के आसपास देखा गया था। द सन से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि पुतिन अब जीवित नहीं है। मेजर जनरल किरिलो बुडानोव रूस के खिलाफ ड्रोन हमलों और सीक्रेट अभियानों के प्रभारी हैं।
पुतिन की सेहत भी खराब हो सकती है? इस सवाल के जवाब में बुडानोव ने कहा कि पुतिन दुनिया के सामने नहीं आ रहे हैं। इसके अलग-अलग कारण हो सकते हैं। पूर्व में इस बात की जानकारी सामने आई थी कि पुतिन को कैंसर है।
बुडानोव ने पुतिन के घड़ी पहनने की स्टाइल पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जब आखिरी बार पुतिन को देखा गया था तो उनकी कलाई पर घड़ी नहीं थी। पुतिन अपने दाहिने हाथ की कलाई पर घड़ी पहनते हैं।

Vladimir Putin
कहा जाता है कि पुतिन अपने हमशक्ल का इस्तेमाल करते हैं। टेलीग्राम चैनल जनरल एसवीआर ने लंबे समय से दावा किया है कि बीमार पुतिन अब अपनी सार्वजनिक उपस्थिति के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराने वाले हमशक्ल और हमशक्ल अभिनेताओं का स्थायी रूप से उपयोग करते हैं।
बुडनोव से पूछा गया कि पुतिन जीवित हैं या नहीं, तो खुफिया प्रमुख ने शांत भाव से जवाब दिया मुझे नहीं पता कि आपको क्या जवाब दूं। पुतिन अपनी सुरक्षा को लेकर अत्यधिक संशय में रहने वाले माने जाते हैं, यह डर यूक्रेन में रूसी सेना भेजने के बाद से और भी बढ़ गया है।
विशेषज्ञों ने बहुत पहले ही रूसी राष्ट्रपति के बॉडी डबल्स के बीच अंतर को नोटिस कर लिया था। पुतिन के कान की बनावट में एक उभार लगातार बदलता रहता है। जैसा कि उनके चेहरे पर एक छोटा सा तिल बदलता रहता है। पुतिन में से एक के चेहरे पर सीधी झुर्रियां हैं, दूसरे के चेहरे पर छोटी झुर्रियां हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: