Russia Ukraine War: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि रूस यूक्रेन में युद्ध का अंत चाहता है और इसमें अनिवार्य रूप से एक कूटनीतिक समाधान शामिल होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की ओर से व्हाइट हाउस में यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की की मेजबानी करने के एक दिन बाद पुतिन ने ये बातें कही।
पुतिन ने कहा कि हमारा लक्ष्य इस युद्ध को समाप्त करना है। हम इसे समाप्त करने का प्रयास करेंगे और ये जितनी जल्दी होगा, निश्चित रूप से बेहतर होगा। पुतिन ने संवाददाताओं से कहा कि मैंने कई बार कहा है कि शत्रुता से कोई फायदा नहीं है और इससे नुकसान ही होगा।
और पढ़िए – अमेरिका में ठंड का कहर! भारी बर्फबारी और जमा देने वाले तापमान के बीच 2000 से अधिक फ्लाइट्स रद्द
उन्होंने कहा कि सभी सशस्त्र संघर्ष किसी न किसी तरह की बातचीत के साथ समाप्त होते हैं। संघर्ष की स्थिति में कोई भी पक्ष बैठ जाता है और एक समझौता कर लेता है। जितनी जल्दी यह अहसास उन लोगों को हो जाए जो हमारा विरोध करते हैं, उतना ही बेहतर है। हमने इस पर कभी हार नहीं मानी है।
पुतिन बोले- यूक्रेन बात करने से कर रहा इनकार
पुतिन ने कहा कि ये यूक्रेन ही है जो बातचीत से इनकार कर रहा है। कीव का कहना है कि रूस को अपने हमलों को रोकना चाहिए और अपने कब्जे वाले सभी क्षेत्रों को छोड़ देना चाहिए।
और पढ़िए – ‘आपका पैसा निवेश है, दान नहीं’, अमेरिकी संसद में दहाड़े वोलोदिमीर जेलेंस्की
बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 10 महीने से जंग जारी है। इन 10 महीनों में दोनों देशों के हजारों सैनिकों की जान गई है जबकि यूक्रेन में आम नागरिकों की जान और बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा है। रूस ने 24 फरवरी 2022 को अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर आक्रमण किया था।
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने हाल ही में कहा था कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप के सबसे बड़े संघर्ष को समाप्त करने के लिए रूस को कदम उठाना चाहिए।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
2 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
8 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
15 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
15 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
18 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines